Select Date:

विदेशी मुद्रा भंडार में तगड़ी गिरावट, पाकिस्तान का भी घटा लेकिन कम, जानिए पूरी बात

Updated on 26-08-2023 02:10 PM
नई दिल्ली: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तगड़ी गिरावट की खबर है। बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने भंडार में 7.3 अरब डॉलर की भारी कमी हुई है। इसी के साथ अपना भंडार दो महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। अब अपना भंडार घट कर 595 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 70 करोड़ 80 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। उधर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की खबर है। हालांकि वहां इतनी कमी नहीं हुई है, जितना कि भारत में।

भारत का घटा डॉलर का भंडार

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने भंडार में 7.273 अरब डॉलर की भारी कमी हुई। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 594.89 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने भंडार में 70 लाख डॉलर से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी और अपना भंडार बढ़ कर 602.161 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भारी कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) घटी हैं। बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें USD 6.61 अरब डॉलर की कमी हुई है। इसी के साथ अब यह घट कर USD 527.79 billion रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 999 million की बढ़ोतरी हुई थी। तब अपना फॉरेन करेंसी असेट USD 534.399 billion पर पहंच गया था। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी घटा

बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के सोने का भंडार (Gold reserves) में भी कमी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में USD 515 million की कमी हुई। अब अपना सोने का भंडार USD 43.82 billion का रहा गया है।

एसडीआर में भी गिरावट

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर USD 119 million घट कर USD 18.20 billion रह गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी आई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 25 million की कमी आई। अब यह घट कर USD 5.07 billion रह गया है।

पाकिस्तान में भी घटा डॉलर का भंडार

अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। वहां के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दोरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.30 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। अब वहां का विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 13.24 अरब डॉलर रह गया है। यह पिछले सप्ताह 13.37 अरब डॉलर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.