जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के आईपीओ की हुई दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा, पूरी डिटेल
Updated on
03-10-2023 01:48 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ (JSW Infrastructure IPO) की दमदार लिस्टिंग हुई है। आज यानी मंगलवार को जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों की लिस्टिंग 143 रुपये पर हुई है। लिस्टिंग के बाद से ही जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। लिस्ट होने के बाद यह 26 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 150.75 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर की शानदार लिस्टिंग से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। निवेशकों को पहले ही दिन करीब 25 फीसदी का मुनाफा हो गया है। बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 113 रुपये से 119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
25 को खुला था आईपीओ
बता दें कि पोर्ट हैंडलिंग कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (JSW Infrastructure Limited) का 2,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 सितंबर को खुला था। इस पर 27 सितंबर तक बोली लगाने का मौका था। यह कंपनी जेएसडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी है और देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सात फीसदी बढ़कर 878 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 68 फीसदी बढ़कर 322 करोड़ रुपये हो गया।
13 साल बाद आया आईपीओ
जेएसडब्ल्यू ग्रुप की किसी कंपनी का 13 साल बाद आईपीओ आया है। यह ग्रुप का तीसरा आईपीओ है। इससे पहले ग्रुप का आईपीओ साल 2010 में जेएसडब्लू एनर्जी लिमिटेड का आया था। बता दें कि सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले जेएसडब्लू ग्रुप का कारोबार सीमेंट, पेंट, वेंचर कैपिटल और स्पोटर्स में फैला हुआ है। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर में ज्यादातर हिस्सेदारी सज्जन जिंदल और उनके परिवार की है। यह पूरा आईपीओ फ्रैश इश्यू होगा। जून 2023 तक कंपनी के नौ बंदरगाहों की स्थापित कार्गो हैंडलिंग क्षमता 158.43 एमटीपीए है।
मजबूत लिस्टिंग की थी उम्मीद
बता दें कि जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (JSW Infrastructure Limited) के शेयर की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। कंपनी के शेयर बीते रविवार को ग्रे मार्केट में 31 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। ऐसे में इसके शेयरों की लिस्टिंग 150 रुपये के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा था। शेयरों की लिस्टिंग शानदार हुई भी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…