दिसंबर की धमाकेदार शुरुआत, GDP के दमदार प्रदर्शन से ऑल-टाइम हाई पर निफ्टी
Updated on
01-12-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: दिसंबर के पहले दिन निफ्टी नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। सितंबर तिमाही में देश की इकॉनमी के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के दम पर शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 271 अंक यानी 0.41 परसेंट की बढ़त के साथ 67,260 अंक और निफ्टी 90 अंक यानी 0.44 परसेंट की तेजी के साथ 20,223 अंक पर पहुंच गया। यह निफ्टी का ऑल टाइम हाई स्तर है। इससे पहले निफ्टी 15 सितंबर 2023 को 20,222.45 पर पहुंचा था लेकिन आज उसने यह लेवल पार कर लिया। दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी 7.6 परसेंट की रफ्तार से बढ़ी। खासकर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ के दम पर इकॉनमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। आरबीआई ने इसके 6.5 परसेंट की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया था।
विप्रो, टाइटन, एचसीएल टेक और इन्फोसिस को छोड़कर बीएसई के सभी शेयरों में तेजी रही। सेक्टोरल फ्रंट की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में दो फीसदी से अधिक तेजी दिख रही है जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.75 फीसदी तेजी रही। साथ ही निफ्टी ऑटो, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और फार्मा में भी शुरुआती ट्रेड में तेजी देख रही है। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप100 में 0.66 परसेंट और स्मॉलकैप में 0.7 परसेंट की तेजी रही। स्मॉलकैप कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन में 13 परसेंट की तेजी आई। कंपनी को आंध्र प्रदेश में एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। निफ्टी 50 के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी और पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में रही। पिछले एक महीने में निफ्टी 50 इंडेक्स में 6.5 परसेंट से अधिक तेजी आई है जबकि इस साल इसमें करीब 12 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…