ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़ स्टंट करना पड़ गया भारी, डेयरडेविल की 68 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत
Updated on
31-07-2023 01:47 PM
विक्टोरिया : रेमी ल्यूसिडी के स्टंट कमजोर दिल वालों के लिए नहीं थे। अपने स्टंट्स के लिए मशहूर 30 साल के फ्रांसीसी डेयरडेविल को हांगकांग की एक 68 मंजिला बिल्डिंग से गिरने के बाद मृत पाया गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, ल्यूसिडी ट्रेगुंटर टॉवर कॉम्प्लेक्स पर चढ़ रहे थे तभी वह गिर गए। डेयरडेविल को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का पैर फिसल गया और उसकी गिरकर मौत हो गई।
ऐसा माना जाता है कि वह ऊपरी मंजिल के पेंटहाउस के बाहर फंस गया था। हांगकांग के अधिकारियों के अनुसार, ल्यूसिडी को शाम करीब 6 बजे इमारत में देखा गया और उन्होंने गेट पर सुरक्षा गार्ड को बताया कि वह 40वीं मंजिल पर एक दोस्त से मिलने आए हैं। मीडिया आउटलेट ने बताया कि कथित मित्र ने जब यह कहा कि वह ल्यूसिडी को नहीं जानता, तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक ल्यूसिडी लिफ्ट में जा चुके थे।
अपार्टमेंट की खिड़की से मांगी मदद
सीसीटीवी फुटेज में ल्यूसिडी को 49वीं मंजिल पर आते और फिर बिल्डिंग के टॉप पर सीढ़ियों से चढ़ते हुए देखा गया। उन्हें शाम 7:38 बजे कॉम्प्लेक्स के पेंटहाउस की खिड़की को खटखटाते देखा गया जिससे अपार्टमेंट की एक नौकरानी को पुलिस को फोन करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ल्यूसिडी पेंटहाउस के बाहर फंसे हुए थे और अपना संतुलन खोने से पहले मदद के लिए खिड़की पर हाथ मार रहे थे।
पुलिस को मिले स्टंट के वीडियो
पुलिस को घटनास्थल पर ल्यूसिडी का कैमरा मिला और उसमें उनके ऊंचाई वाले स्टंट के कई वीडियो थे। पुलिस ने मौत का आधिकारिक कारण जारी नहीं किया है। ल्यूसिडी से बात करने का दावा करने वाले एक वर्कर ने कहा, 'जब मैंने पूछा कि वह कहां जा रहे हैं तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह एक पहाड़ पर चढ़ने जा रहे हैं।' अपनी मौत से कुछ समय पहले उन्होंने हांगकांग के क्षितिज की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…