कृतिका ने तीन स्थानों पर की पढ़ाई
कृतिका ज्योत्सना ने तीन स्थानों पर पढ़ाई की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदाराबाद में हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज से आगे की पढ़ाई की। वहां से वह दिल्ली के मिरांडा हाउस पहुंची। वहां से गणित से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कृतिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इसी विषय में पीजी की पढ़ाई की।
भाई का तेलंगाना में बड़ा नाम
कृतिका के बड़े भाई कार्तिकेय मिश्रा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। इंजीनियरिंग के बाद आईएएस बनने वाले कार्तिकेय को प्रशासन में अभिनव प्रयोगों के लिए खासी लोकप्रियता मिली हुई। एक ईमानदार और जनता प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में पहचान बनाई है। वहीं, कृतिका की बहन कनिका ज्योत्सना दुबई में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में काम करती हैं।
