Select Date:

'द आर्चीज' से सिंगिंग की दुनिया में सुहाना खान ने मारी एंट्री, कहा- मेरा पहला गाना गाया, इसे प्यार से सुनिएगा

Updated on 29-11-2023 02:11 PM
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान 'द आर्चीज' से फिल्मी दुनिया में कदम बढ़ाने जा रही हैं, जो 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ ही दर्शक बॉलीवुड की नई पलटन की एक्टिंग देखने के लिए तैयार हैं जिनमें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के अलावा इस फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा भी शामिल हैं। मजेदार ये है कि इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहीं सुहाना खान सिंगिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना खान ने 'द आर्चीज़' के नए रिलीज़ हुए गाने 'जब तुम ना थे' को अपनी आवाज़ दी है।

हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसी के साथ ये भी बताया कि उन्होंने पहली बार सिंगिंग में भी कदम रखा है। उन्होंने 'द आर्चीज' के नए सॉन्ग 'जब तुम ना थीं' में अपनी आवाज दी है। 'द आर्चीज' में वेरोनिका का किरदार निभा रहीं सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना पहला गाना गाया, मेरे साथ इतना धैर्य रखने के लिए जोया अख्तर और शंकर महादेवन को धन्यवाद, कृपया प्यार से सुनें।' इस गाने को गाने को अदिति सहगल, जावेद अख्तर, शंकर-एहसान-लॉय और तेजस ने भी आवाज दी है।

'द आर्चीज' 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

बता दें कि जोया अख्तर के निर्देशन में तैयार इस फिल्म की कहानी कॉमिक बुक 'द आर्चीज' के किरदार आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। टाइगर बेबी फिल्म्स द्वारा प्रड्यूस 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

कैसी है 'द आर्चीज़' की कहानी

फिल्म के कलाकारों में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और अदिति 'डॉट' सहगल शामिल हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में कुछ बेस्ट फ्रेंड्स की हिल स्टेशन पर हैप्पी लाइफ तब गम में बदल जाती है जब उन्हें पता लगता है कि उनमें से एक अमीर फ्रेंड वेरॉनिका के पापा वहां पेड़ों को काटकर एक बड़ा होटल बनाने जा रहे हैं। इसके बाद सभी फ्रेंड्स उससे नफरत करने लगते हैं, लेकिन आखिरकार 'द आर्चीज़' की टीम उस पार्क को बचाने के लिए जी-जान लुटा देती है। फिल्म की कहानी और किरदार अब तक लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसका असली सच 7 दिसंबर को ही पता लगेगा कि ये फिल्म लोगों की उम्मीद पर कितनी खरी साबित हुई है और ये स्टार किड्स एक्टिंग की दुनिया में कितने पानी में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.