Select Date:

शरारती अनन्या पांडे की इस बात से फूट-फूटकर रोने लगती थीं सुहाना खान, दोनों के बचपन का क्यूट किस्सा

Updated on 22-12-2023 02:46 PM
स्टारकिड अनन्या पांडे और सुहाना खान बचपन से एक अच्छी दोस्त हैं। दोनों एक साथ बड़ी हुई हैं। बहनों की तरह एक-दूसरे के करीब हैं। सुहाना खान की पहली फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर में अनन्या उनके साथ ही बैठी थीं, लेकिन अब हमें इन दोनों की एक और खास बात पता चली है। जिसे पढ़ने के बाद दोनों के फैंस ही मंद मंद मुस्कुराने लगेंगे। जी हां, इस बात का खुलासा खुद अनन्या पांडे ने ही किया है। आइए बताते हैं ये मजेदार किस्सा।
दरअसल, अनन्या कुछ ऐसा करती थीं, जिससे सुहाना रोने लगती थीं। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। दरअसल, अनन्या अपनी अपकमिंग फिल्म 'खो गए हम कहां' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। यह फिल्म भी दोस्ती के ईद-गिर्द घूमती है।

क्यों रोने लगती थीं सुहाना खान

प्रमोशन के दौरान जब अनन्या से उनके बचपन के कुछ यादगार पल बताने के लिए कहा, तो उन्होंने बताया, 'मैं अपने दोस्तों को बहुत परेशान करती थी। मेरे माता-पिता मुझे अटेंशन प्रॉब्लम कहते थे क्योंकि जब मैं छोटी थी, तो मैं हमेशा अटेंशन चाहती थी। इसलिए अगर मैं अपने दोस्तों के साथ घूम रही हूं और अचानक वो कोई ऐसा खेल खेल रहे थे, जो मुझे पसंद नहीं था, तो मैं जाने लगती थी। और फिर सुहाना इतनी प्यारी थी कि वह रोने लगती थी।'

    रोते हुए चली जाया करती थीं सुहाना खान

    अनन्या ने आगे कहा, 'कहती थी, मत जाओ और मुझे गले लगाकर कहती थी, जो तुम खेलना चाहोगी हम वो गेम खेलेंगे। हालांकि, कुछ दिनों के बाद यह बात सब समझ गए और जब भी मैं इस तरह की एक्टिंग करती थी, तो मुझे कहते थे ठीक है चली जाओ। मैं चली जाती थी। लेकिन, कुछ देर बात वापस आती थी और कहती थी कि मैं अपनी किताब लेने गई थी।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
     01 August 2026
    दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
     31 July 2026
    रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
     31 July 2026
    'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
     31 July 2026
    श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
     31 July 2026
    फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
    Advt.