पाकिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला, बम से लैस हमलावर ने एयरपोर्ट के पास खुद को उड़ाया
Updated on
08-09-2023 02:19 PM
पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उपयोग में नहीं लाए जा रहे एक हवाई अड्डे के नजदीक सुरक्षा बलों की एक गाड़ी के पास एक आत्मघाती हमलावर ने बृहस्पतिवार को खुद को बम से उड़ा लिया, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हमलावर ने अपने शरीर पर विस्फोटक बांधा हुआ था और उत्तरी वज़ीरीस्तान की सीमा से लगते बन्नू हवाई अड्डे के नज़दीक उसने खुद को बम से उड़ा लिया। अधिकारी ने कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस और सुरक्षा बल के कर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। विस्फोट के लिए जिम्मेदार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, पाकिस्तान के अन्य अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के अगबर्ग इलाके में बलूचिस्तान आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
एक बयान में सीटीडी ने कहा कि उसने शनिवार को क्वेटा और वाशुक जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में टीटीपी और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आठ आतंकियों को मार गिराया। आतंकवाद रोधी पुलिस ने कहा कि दोनों अभियानों के बाद इस महीने प्रांत में मारे गए टीटीपी और आईएस के आतंकवादियों की संख्या 13 हो गई है।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…