पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों की मौत
Updated on
25-04-2023 07:32 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 8 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 29 लोग धमाके के बाद घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी विभाग के स्वात जिला के कबाल पुलिस थाने में यह धमाका हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने आत्मघाती हमले की पुष्टि की है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में घायल हुए एक पुलिस अधिकारी इमदाद खान ने कहा कि धनाका 8.20pm पर हुआ है। धमाका पुलिस स्टेशन में हुआ, जिसमें काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट की बिल्डिंग और एक मस्जिद है।
उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि तीन बिल्डिंग गिर गईं। इस धमाके के तुरंत बाद हर और आग लग गई। इमदाद खान ने कहा कि जब धमाका हुआ तब वह किचन में थे। उन्होंने बताया कि दो धमाके की आवाज उन्हें सुनाई दी। पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। आसपास के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जताया शोक
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस घटना पर दुख जताया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान हो सकता है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…