'लाफ्टर शेफ्स' में पहुंचे सुनील शेट्टी, बताया डिश का ऐसा नाम कि उड़ गए सब के तोते! कृष्णा ने ली भारती की मौज
Updated on
26-06-2024 04:39 PM
कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे प्रसारित होने वाला 'लाफ्टर शेफ्स' हर कोई पसंद कर रहा है। इस शो में 6 जोड़ियां हैं, जो एक से बढ़कर एक हैं। घंटे-डेढ़ घंटे दर्शक सिर्फ हंसते ही रह जाते हैं। अब आने वाला एपिसोड भी मजेदार होने वाला है। एक में जहां विक्की जैन की मम्मी आने वाली हैं। वहीं दूसरे एपिसोड में सुनील शेट्टी आएंगे और कंटेस्टेंट्स को एक डिश बनाने को कहेंगे, जिसे सुनकर सभी चकरा जाएंगे।
दरअसल, 'लाफ्टर शेफ्स' में निया शर्मा-सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, अली गोनी-राहुल वैद्य, करण कुंद्रा-अर्जुन बिजलानी, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे और जन्नत जुबैर-रीम शेख बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। ये सभी खाना तो बनाते ही हैं, लेकिन दर्शकों को हंसाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अभी तक इसमें कोई ऐसा नहीं आया, जिसने शेफ हरपाल सिंह की जगह इन्हें कोई डिश बनाने को कहा हो।
सुनील शेट्टी ने बताई डिश, कंटेस्टेंट्स नान सुनकर हैरान
इस शो के नए प्रोमो में सुनील शेट्ट सभी से कहते हैं कि आज की पहली डिश- अरिसी मुरुक्कू है। ये सुनकर हर कोई चौंककर पूछता है- क्या??? इसके बाद कृष्णा ने कहा, 'मेरा मन कर रहा है कि चाकू लेकर घोंप लूं।' चावल के आंटे की बनने वाली ये कचरी बनाने का सामान इन्हें दिया गया और वैसे ही जन्नत-रीम की शिकायतें भी शुरू हो गईं। इधर, अली और राहुल का एक बनता है तो वह सुनील शेट्टी के आवाज में चिल्लाने लगते हैं।
कृष्णा अभिषेक ने सुनील शेट्टी को दिलाई 'बॉर्डर' की याद
इधर, मशीन चलाते हुए कृष्णा ने कहा, 'अन्ना इसे देखकर आपको बॉर्डर की याद आई? वो लोड करते थे ना बॉर्डर में गन और फिर धाड़...।' सुनील शेट्टी एकदम क्लूलेस दिखाई दिए। वहीं, निया शर्मा ने गर्म-गर्म मुरुक्कू मुंह में डाल लिया और उनका मुंह जलने लगता है, जिसके बाद सुदेश उनके मुंह के आगे हाथ लगाते हैं। जब एक्ट्रेस थूंकने जातीं तो वह हाथ ऊपर कर लेते। जिसे देख हर कोई हंसने लगता।
हरपाल सिंह ने पूछा कश्मीरा का हाल तो अली ने लिए मजे
सभी डिश तैयार करते हुए दिखाई देते। लेकिन कृष्णा ने अपनी थाली दिखाते हुए कहा कि उनकी लाइफ और प्लेट में भी सांप कुंडली मारकर बैठे हैं। पाजी अगर आपको खिलाना होता तो यही सांप-सपोले खिला देता। इसके बाद हरपाल ने कश्मीरा से पूछा कि क्या हुआ कश्मीरा? तो अली ने चुटली लेते हुए कहा कि आपने हमसे तो कभी नहीं पूछा कि क्या हुआ अली बेटा? सुनील शेट्टी ने भारती सिंह से भी उनके लिए मेदु वड़ा बनाने को कहा, जिसे सुनकर सभी खुश हो गए क्योंकि वह उनके खाने में कमिया निकालती हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…