स्पेस में सुनीता विलियम्स ने लगाया 'बगीचा', 50 दिनों से स्पेस में फंसीं, वापसी को लेकर नासा ने दिया ये जवाब
Updated on
26-07-2024 01:25 PM
वॉशिंगटन: बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में गई थीं। मूल रूप से उनका मिशन 10 दिनों का होना था, लेकिन वह स्पेस में पिछले 50 दिनों से फंसी हुई हैं। उनके स्पेस में रहने की गिनती लगातार जारी है। हीलीयम लीक की एक श्रृंखला के बाद बोइंग स्टारलाइनर के प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी देखी गई थी। नासा का कहना है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं। यहां वह छह जून से सात अंतरिक्ष यात्रियों वाले दल के साथ मिलकर विभिन्न प्रयोग और स्पेस स्टेशन के रखरखाव में लगे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियरों ने जांच के बाद पता कर लिया है कि आखिर समस्या कैसे हुई? हालांकि इसके बावजूद अभी भी सुनीता विलियम्स के रिटर्न की कोई तारीख तय नहीं हुई है। सुनीता विलियम्स पहले भी स्पेस में जा चुकी हैं। यह उनका तीसरा स्पेस मिशन है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में इस दौरान उन्होंने पौधे उगाए हैं। वह एक 'बगीचा' बनाने में लगी है। इससे जुड़े उन्होंने कई प्रयोग किए जो यह समझने में महत्वपूर्ण होगा कि आखिर माइक्रोग्रैविटी में पौधे कैसे बढ़ते हैं और क्या प्रतिक्रिया करते हैं। यह जानकारी भविष्य के स्पेस मिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।
स्पेस में अल्ट्रासाउंड भी किया
सुनीता विलियम्स और विल्मोर ने अल्ट्रासाउंड उपकरण के इस्तेमाल से नस स्कैन में भी भाग लिया। जमीन पर मौजूद डॉक्टरों ने रियल टाइम से इसकी निगरानी की। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने बारी-बारी एक दूसरे की गर्दन, कंधे और पैरों की नसों की स्कैनिंग की। विल्मोर ने स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक की नसों को भी स्कैन किया। शोधकर्ताओं को यह समझने में मदद मिली की माइक्रोग्रैविटी में मानव शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।
कब होगी वापसी?
नासा ने घोषणा की है कि स्टारलाइनर के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वापसी की कोई भी तारीख तय नहीं हुई है। वर्षों की देरी के बाद बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ा था। लेकिन उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसमें पांच हीलियम लीक और थ्रस्टर्स की खराबी शामिल थी। नासा और बोइंग का कहना है कि भले ही जमीनी परीक्षण पूरा हो चुका है, लेकिन वापसी की उड़ान के लिए अभी भी कोई तारीख तय नहीं है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…