सनी देओल 28 साल पहले कर चुके हैं विक्की कौशल जैसा डांस, करिश्मा के साथ दिखाए थे 'तौबा तौबा' वाले हुक स्टेप्स
Updated on
10-07-2024 02:11 PM
विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों इस फिल्म का गाना 'तौबा तौबा' रिलीज हुआ और इसी के साथ लोग विक्की के डांस स्टेप्स पर झूम उठे। आम पब्लिक तो छोड़िए, सलमान खान भी उनके इस स्किल के कायल हो गए। सोशल मीडिया पर डांस प्रेमी खूब इस स्टेप्स को कॉपी करते दिख रहे हैं। हैरानी वाली बात ये है कि अब सनी देओल ने भी अपना एक वीडियो शेयर कर दिया है और इसी के साथ कहा है कि उन्होंने भी विक्की जैसा ही डांस किया है।
सनी देओल ने अपना ये डांस वीडियो शेयर किया जिसपर लिखा है, किसी और से पहले ही सनी ये कर चुके हैं। वहीं करण जौहर ने भी इस पर सहमति जताई है और उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसे रीपोस्ट किया है। करण ने लिखा है- ओह माय गॉड, उन्होंने तो पहले ही कर लिया है, सनी सर और इसी के साथ रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की है।
'जब वो कहते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते'
सनी ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसपर लिखा है, 'जब वो कहते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते और आपने देखा कि जो लोगों ने किया है उससे पहले ही आप ये कर चुके हैं। ऑरिजनल वीडियो को किसी फैन ने शेयर किया है और लिखा है- विक्की को जरा ठहरना होगा। उस वीडियो पर लिखा है- सनी ऐसा पहले ही कर चुके हैं।
सनी और करिश्मा कपूर ने 'छम्मक छल्लो' गाने पर डांस किया था
सनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म 'अजय' (1996) से अपना पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें सनी और करिश्मा कपूर ने 'छम्मक छल्लो' गाने पर डांस किया था। ऑडियो को एडिट करके इसमें तौबा तौबा गाना जोड़ा गया। इसमें सनी विक्की के जैसे ही स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
19 जुलाई को होनेवाली है फिल्म रिलीज
बता दें कि विक्की कौशल की 'बैड न्यूज़' साल 2019 में रिलीज हिट फिल्म 'गुड न्यूज़' से जुड़ी दिख रही है, जिसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…