सनी देओल ने बेटे करण की रोका सेरिमनी पर पपाराजी को ऑफर की दारू, जमकर किया डांस
Updated on
13-06-2023 10:47 PM
सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को शादी करने जा रहे हैं। 12 जून को धर्मेंद्र के बंगले पर करण की रोका सेरिमनी हुई। इस मौके पर एक शानदार पार्टी रखी गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिवार के साथ दोस्तों और सेलेब्स ने करण की रोका सेरिमनी में खूब मस्ती की। पार्टी के बीच सनी देओल दोनों भाइयों बॉबी और अभय से साथ पपाराजी से मिलने पहुंचे। पर इस दौरान सनी देओल ने पपाराजी से दारू के लिए पूछ लिया। इसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में Sunny Deol पपाराजी से पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कुछ खाया-पिया है या नहीं। जवाब में पपाराजी बोलते हैं कि पीया नहीं है कुछ। इस पर सनी देओल बोलते हैं, दारू चाहिए? बोतल लाओ।' यह सुनकर सभी पपाराजी हंस पड़ते हैं।
फैन्स हुए सनी देओल के मुरीद
इस वीडियो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और वो पपाराजी संग सनी देओल के फनी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया है, 'डाउन टू अर्थ लोग आज भी हैं।' एक और फैन का कमेंट है, 'दारू देसी। चीयर्स'। एक अन्य फैन ने लिखा, 'इस फैमिली की इज्जत पूरी फिल्म इंडस्ट्री करती है।'
सनी देओल की बहू द्रिशा और शादी की तैयारी
मालूम हो कि सनी देओल के बेटे करण की शादी द्रिशा आचार्य से हो रही है। द्रिशा, मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। करण और द्रिशा 18 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी धर्मेंद्र के बंगले पर ही होगी, जिसे फूलों और लाइटों से सजा दिया गया है। इस शादी के लिए पूरा देओल परिवार बहुत एक्साइटेड है। शादी की रस्में तीन दिनों तक चलेगीं। इसके बाद ताज लेंड्स एंड में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। सनी देओल बेटे करण की शादी के चलते काफी बिजी हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने अपनी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के प्रीमियर के लिए एक दिन का ब्रेक लिया था।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…