सनी देओल ने धर्मेंद्र के बारे में बताई एक मजेदार बात, स्टेज पर रोने लगे बॉबी देओल
Updated on
30-04-2024 04:44 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अब तक आपने कई मेहमान देखे। शुरुआत हुई थी कपूर खानदान से और फिर क्रिकेटर से लेकर कौशल भाइयों ने इसमें शिरकत की थी। आमिर खान के बाद इस शो में लोगों को हंसाने-गुदगुाने आ रहे हैं देओल परिवार से सनी और बॉबी। धर्मेंद्र के दोनों लाडले इस बार जमकर हसाएंगे। जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है और वह वाकई मजेदार है।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो में बॉबी देओल और सनी देओल स्वैग के साथ एंट्री करते हैं। कहते हैं कि वह साल 1960 से लाइमलाइट में हैं। लेकिन सालभर कोशिश करने के बावजूद कुछ अच्छा हुआ नहीं। लेकिन जब उनके बेटे की शादी हुई, 'गदर 2' आई, उसके पहले पापा की मूवी आई, कुछ यकीन नहीं हो रहा था कि भगवान की इतनी कृपा कहां से बरसने लगी। उसके बाद 'एनिमल' आई तो ऐसे लगा कि हमने फतेह ही कर दी।
सनी देओल ने खुद को बताया 'बाहुबली'
उधर, ये सब सुनकर बॉबी देओल की आंखें नम हो गईं और वह आसूं पोछते हुए दिखाई दिए। इसके बाद कृष्णा अभिषेक 'एनिमल' के रणबीर बनकर स्टेज पर आते हैं तो सुनील ग्रोवर अपने 'चुम्बक' के किरदार में सनी के साथ पंजा लड़ाते दिखाई देते हैं। वहीं, बॉबी देओल कहते हैं कि इस असल जिंदगी में अगर कोई सुपरमैन जितना मजबूत है तो हैं भैया सनी देओल। ये सुन एक्टर खुद को 'बाहुबली' कहते हैं।
धर्मेंद्र के बारे में सनी ने कही ये बात
स्टेज पर बॉबी और रणबीर के उस फाइट सीन को भी कृष्णा फिल्माते हैं, जिसमें रणबीर के ऊपर वह लेटते हैं। सनी देओल ने बताया कि पापा धर्मेंद्र कहते हैं कि आओ, मेरे साथ बैठे, मेरे दोस्त बनो। और मैं कहता हूं कि पापा अगर मैं दोस्त बनता हूं, आपको मैं सारी बात बताऊंगा तो आप पापा बन जाते हो। अंत में बॉबी देओल कहते हैं- देओल बहुत ही रोमांटिक हैं। हारा दिल भरता ही नहीं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…