सनी ने कहा, 'मैं रामायण को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि नमित (मल्होत्रा, डीएनईजी) इसे कर रहे हैं और फिलहाल वे दुनिया भर में स्पेशल इफ़ेक्ट कंपनियों को संभाल रहे हैं। वे बेहतरीन काम कर रहे हैं और रामायण बनाने के लिए वे सही व्यक्ति हैं। वे इसे (फिल्म को) भरोसेमंद बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कहानी पर विश्वास है। मैं उन्हें सालों से जानता हूं और मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करने के लिए सही फिल्म मिली है।'
