Select Date:

कश्‍मीर पर दिया साथ, 35 लाख भारतीयों का 'घर', इस मुस्लिम देश को पीएम मोदी ने यूं ही नहीं बनाया दोस्‍त

Updated on 13-07-2023 02:14 PM
दुबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर रवाना हो गए हैं। फ्रांस में 2 दिन तक रुकने के बाद पीएम मोदी 15 जुलाई को संयुक्‍त अरब अमीरात जाएंगे। यूएई की यात्रा पर पीएम मोदी का राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान से मिलने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी के पद संभालने के बाद दोनों नेता अब तक कई बार मिल चुके हैं। पीएम मोदी 34 साल बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्‍होंने साल 2015 में यूएई की यात्रा की थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में यूएई और भारत के बीच दोस्‍ती एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। यूएई पश्चिम एशिया में भारत का महत्‍वपूर्ण कूटनीतिक पार्टनर बन गया है। यूएई में इस समय करीब 35 लाख भारतीय काम करते हैं जो अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा हर साल भारत भेजते हैं।
पीएम मोदी ने साल 2015 में सबसे पहले यूएई की यात्रा की थी। पीएम मोदी की 3 यात्रा के बाद यूएई के राष्‍ट्रपति साल 2017 में गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य अतिथि बने थे। साल 2019 में यूएई ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ऑर्डर ऑफ जायेद दिया था। भारत और यूएई के बीच बढ़ती दोस्‍ती का ही असर है कि अबूधाबी ने पाकिस्‍तान का साथ छोड़कर कश्‍मीर पर भारत का साथ दिया है। जम्‍मू- कश्‍मीर में यूएई बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है। इससे पाकिस्‍तान बुरी तरह से चिढ़ा हुआ है।

यूएई की 30 फीसदी आबादी भारतीय

यूएई में करीब 35 लाख भारतीय काम करते हैं जो वहां की कुल आबादी का 30 फीसदी है। यूएई में भारतीय प्रवासियों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। ये भारतीय यूएई के विकास में बेहद अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में मुस्लिम देश यूएई ने 26 एकड़ जमीन दी थी ताकि हिंदू मंदिर बनाया जा सके। अबू धाबी में यह हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। खुद यूएई की सरकार इस पर नजर रखे हुए है। साल 2019 में यूएई ने पाकिस्‍तान की आपत्ति को खारिज करते हुए भारत को इस्‍लामिक देशों के संगठन ओआईसी की बैठक में आमंत्रित किया था।
भारत को मिले न्‍योते से पाकिस्‍तान इतना बौखला गया था कि उसने इस बैठक का ही बहिष्‍कार कर दिया था। यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझीदार है। साल 2022-23 में यूएई के साथ भारत का 76 अरब डॉलर का व्‍यापार हुआ था। इसके बाद सऊदी अरब और सिंगापुर का नंबर था। यूएई और भारत ने इस बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। भारत अब्राहम समझौते के बाद इजरायल के साथ मिलकर यूएई के संग अपने व्‍यापारिक रिश्‍ते को और मजबूत कर रहा है। I2U2 नाम से नया ग्रुप बना है जिसमें इंडिया, इजरायल यूएई और यूएस शामिल हैं।

भारत में अरबों डॉलर का न‍िवेश कर रहा है यूएई


यह नया ग्रुप पश्चिमी एशिया में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यूएई से अरबों डॉलर का विदेशी निवेश भी भारत आया है। यूएई तेल पर से अपनी निर्भरता को खत्‍म करके ज्ञान आधारित अर्थव्‍यवस्‍था की ओर बढ़ना चाहता है और भारत के साथ दोस्‍ती इसमें मदद कर रही है। भारत यूएई के साथ विज्ञान के क्षेत्र में भी काफी सहयोग कर रहा है। यही नहीं वैश्विक मुद्दों पर भारत और यूएई एक समान सोच रखते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.