तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया राजद नेता पर मानहानि का मामला
Updated on
13-02-2024 12:48 PM
पटना/नई दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए मंगलवार गुड न्यूज लेकर आया। तेजस्वी यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल मानहानि मामले में आज उन्हें राहत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने 'गुजराती ही ठग हो सकते हैं' को लेकर दायर की गई मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति ए एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने इस बात पर गौर करने के बाद तेजस्वी यादव को राहत दी कि उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है। पीठ ने कहा, 'हमने शिकायत खारिज कर दी है।'
19 जनवरी को तेजस्वी ने दाखिल किया था हलफनामा
कोर्ट ने 29 जनवरी को तेजस्वी यादव को उनकी यह कथित टिप्पणी वापस लेते हुए 'एक उपयुक्त बयान' दाखिल करने का निर्देश दिया था। इस पर तेजस्वी यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में 19 जनवरी को एक हलफनामा दाखिल किया था।
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने राजद नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए आपराधिक मानहानि शिकायत में कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। साथ ही अहमदाबाद की अदालत में शिकायत दायर करने वाले गुजरात के निवासी को नोटिस जारी किया था।
हरेश मेहता ने तेजस्वी के खिलाफ दायर की थी शिकायत
गुजरात के स्थानीय व्यवसायी एवं कार्यकर्ता हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दायर कराई थी। इसमें उसने कहा था कि 'तेजस्वी ने मार्च 2023 में पटना में मीडिया से कहा था कि वर्तमान स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं।' मेहता ने दावा किया था कि तेजस्वी की टिप्पणियों ने सभी गुजरातियों को बदनाम किया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…