सुरभि चंदना को सरगी में नानी सास से मिला हीरे का कंगन, 'इश्कबाज' की अनिका ने सासू मां को लगाई लिपस्टिक
Updated on
27-10-2024 03:19 PM
फेमस टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने 20 अक्तूबर को अपने पति करण शर्मा के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया। सुरभि को देखकर लग रहा है कि वो अभी तक त्योहार का जश्न मना ही रही हैं। कुछ समय पहले, 35 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया, जहां वह अपनी सरगी के लिए तैयार हो रही थीं और उन्हें उनकी सास और नानी सास से ढेर सारे महंगे गिफ्ट मिले।
Surbhi Chandna ने त्योहार को बहुत अच्छे से मनाया और सारे रीति-रिवाज पूरे किए। उन्होंने अपने बेडरूम से एक मिरर सेल्फी पोस्ट करके वीडियो की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सफेद शर्ट और ग्रे क्रॉप टॉप पहना हुआ था।
ससुराल में सुरभि चंदना का करवा चौथ
इसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत हल्के हरे रंग की सलवार कमीज पहन ली। उन्होंने एक झुमका, एक छोटी सी बिंदी और एक मंगलसूत्र भी पहना था। वीडियो में सबसे प्यारा मोमेंट तब आया, जब सुरभि की नानी सासू मां ने उनकी लिपस्टिक को ठीक किया, जबकि एक्ट्रेल ने अपनी सासू मां को लिपस्टिक लगाई। फिर उन्होंने अपना सरगी गिफ्ट खोला, जिसमें बहुत महंगा सा कंगन था। यह हीरे या प्लैटिनम का लग रहा था।
सुरभि चंदना की सरगी और महंगा गिफ्ट
वीडियो में आगे यह देखा गया कि सुरभि की पारंपरिक सरगी थाली में ढेर सारी खाने की टेस्टी चीजें थीं, जिनमें करीने से सजाए गए फल जैसे सेब, सूखे मेवे और बहुत कुछ था। सुरभि की सास ने सरगी उन्हें दी। सुरभि ने अपनी सासू मां का आशीर्वाद लिया और वीडियो को कैप्शन दिया, 'मैं अनुष्ठानों के लिए पूरी तरह तैयार हूं और मुझे अपना पहला सरगी गिफ्ट भी मिला। मेरी दोनों सासों के साथ सबकुछ बहुत अच्छा रहा। नानी सासू मां ने मेरी लिपस्टिक को ठीक भी किया, ये सबसे प्यारा था।'
करवा चौथ पर पहला व्रत
इससे पहले सुरभि चांदना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान करवा चौथ त्योहार को अनोखा टच देने का जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि भले ही उन्होंने करण शर्मा को 14 साल तक डेट किया लेकिन उन्होंने कभी भी उनके लिए व्रत नहीं रखा। वो इस बार पहली दफा उनके लिए फास्ट कर रही हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…