मेहंदी के बाद सुरभि चंदना की रिंग सेरेमनी, मंगेतर करण शर्मा को पहनाई अंगूठी, जमकर किया डांस
Updated on
02-03-2024 01:06 PM
'इश्कबाज' की एक्ट्रेसेस शादी कर रही हैं। पहले मानसी श्रीवास्तव ने 2023 में की और उसके कुछ समय बाद श्रेनु पारिख ने अपने हाथ पीले किए। फिर नेहालक्ष्मी अय्यर ने और अब सुरभि चंदना भी डोली में विदा होने के लिए तैयार हैं। 2 मार्च को शादी है लेकिन उसके पहले उनकी 1 मार्च को सगाई हुई। उसका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा को अंगूठी पहना रही हैं। उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग है, जहां शो के तमाम एक्टर्स पहुंचे हैं।
सुरभि चंदना के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। उनकी मेहंदी और सगाई, दोनों ही 1 मार्च को हुई और दोनों के फोटोज और वीडियोज ने फैन्स का दिल खुश कर दिया। क्योंकि उसमें उनके दूसरे चहेते सितारे भी नजर आ रहे थे। सुरभि की दोस्त और एक्ट्रेसेस मानसी, श्रेनु और लक्ष्मी के अलावा कुणाल जयसिह अपने-अपने पार्टनर के साथ इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
सुरभि चंदना की मेहंदी और सगाई
मेंहंदी में हरे रंग के आउटफिट के बाद उन्होंने सगाई सेरेमनी के लिए ब्लैक को-ऑर्ड्स पहना था। वहीं, करण ने भी ट्विनिंग की हुई थी। दोनों ने साथ में जमकर डांस भी किया और फिर अंगूठी भी पहनाई। हालांकि एक और वीडियो सामने आया है, जो कि मेहदी के वक्त का है। इसमें सुरभि अपने हाथ में करण का नाम खोजने के लिए कह रही हैं। जिसे मानसी, श्रेनु और करण मिलकर खोजने में लगे हैं लेकिन उन्हें मिल नहीं रहा।
जयपुर में हो रही है सुरभि चंदना की शादी
जानकारी के मुताबिक, 29 फरवरी को ही सुरभि अपने परिवार और दोस्तों के साथ जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। वहां, उनके स्वागत से लेकर अब तक के फंक्शन्स की तमाम झलक देखने को मिली है। अब फैन्स उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। सुरभि को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…