सुष्मिता सेन ने कड़कड़ाती ठंड में लहंगा-चोली पहन शूट किया था 'चुनरी चुनरी' गाना, जम गई थी कुल्फी
Updated on
08-02-2024 02:29 PM
सुष्मिता सेन ने फिल्में ही नहीं, बल्कि 90 के दशक में खूब गाने भी किए, जो हिट भी रहे। ऐसा ही एक गाना 'चुनरी चुनरी' था, जिसे सुष्मिता और सलमान खान पर फिल्माया गया था। 'बीवी नंबर वन' के इस गाने की शूटिंग को कड़कड़ाती ठंड में अमेरिका में शूट किया गया था। उस ठंड में सुष्मिता सेन की हालत बहुत खराब हो गई थी, जबकि सलमान गर्म कपड़ों में अच्छी तरह से पैक थे।
Sushmita Sen ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में 'चुनरी चुनरी' गाने की शूटिंग का किस्सा शेयर किया। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार गाना सुनने पर यह उन्हें कुछ खास नहीं लगा था, पर बाद में वह मान गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि Salman Khan और डायरेक्टर डेविड धवन को विश्वास था कि यह गाना हिट होगा।
सलमान ने पहने थे खूब सारे कपड़े और ब्लेजर
सुष्मिता ने बताया, 'हम वहां ठंड से ठिठुर रहे थे। वह गाना, अगर आप अभी ध्यान दें, तो सलमान खान ने पोलो नेक पहना है। फिर उन्होंने ब्लेजर पहना है। फिर इनर मिला है और उसके ऊपर से उन्होंने पीले रंग का सूट या कुछ और पहना है। इन सबके ऊपर लेयरिंग है। लेकिन मैं सच में लहंगा चोली में हूं और एकदम जम गई थी।'
डेविड धवन और सलमान जानते थे, हिट होगा 'चुनरी चुनरी'
सुष्मिता सेन ने फिर बताया कि जब डेविड धवन उनके पास पहली बार 'चुनरी चुनरी' गाना लेकर पहुंचे, तो उन्होंने सुनते ही कहा था कि यह क्या है। इस पर डेविड धवन ने जवाब दिया कि हिट गाना है और क्या है। लेकिन सुष्मिता को बात हजम नहीं हुई। तब उन्होंने सलमान से भी पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि गाना हिट होगा, तो वह भी इससे सहमत थे।
सुष्मिता का लास्ट प्रोजेक्ट, सलमान की नई फिल्म
और वही हुआ। 'चुनरी चुनरी' गाना उस वक्त सुपरहिट रहा। तब यह हर शादी में बजता था। आज भी 'चुनरी चुनरी' गाने को खूब पसंद किया जाता है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो सुष्मिता हाल ही वेब सीरीज 'आर्या 3' में नजर आई थीं। वहीं सलमान खान 'टाइगर 3' में दिखे। अब वह विष्णु वर्धन की फिल्म 'द बुल' की तैयारियों में जुटे हैं। इसमें वह पैरामिलिट्री अफसर के रोल में दिखाई देंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…