सुजलॉन के मिला बड़ा ऑर्डर, अब रॉकेट बनेगा कंपनी का शेयर
Updated on
22-09-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) को ग्लोबल रिन्यूएबल पावर प्रॉड्यूसल ब्राइटनाइट से नया ऑर्डर मिला है। यह 100 मेगावाट को-लोकेटेड विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट में 29.4 मेगावाट विंड इंस्टॉल्ड कैपिसिटी के विकास के लिए है। साथ ही कंपनी महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में हाइब्रिड लेटिस ट्यूबलर (HLT) टावर और 2.1 मेगावाट की रेटेड क्षमता के साथ अपने S120-140 मीटर विंड टरबाइन जेनरेटर (WTG) की 14 इकाइयां स्थापित करेगा। इस प्रोजेक्ट के अप्रैल 2024 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने की उम्मीद है। सुजलॉन आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग के स्कोप के साथ इस प्रोजेक्ट को एग्जीक्यूट करेगा। इसके अतिरिक्त, सुजलॉन पोस्ट-कमीशनिंग ऑपरेशन और रखरखाव सेवाएं भी प्रदान करेगी।
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड विंड टरबाइन जेनरेटर और उससे जुड़े कंपोनेंट्स निर्माण में माहिर है। इस कंपनी में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की 1.05% हिस्सेदारी है जो 13 करोड़ शेयरों के बराबर है। सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 0.51% गिरकर 25.36 रुपये पर आ गए। कारोबार के दौरान 25.86 रुपये के उच्चतम और 24.5 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 27 रुपये और न्यूनतम स्तर 6.60 रुपये है। सुजलॉन एक एसएंडपी बीएसई 500 कंपनी है और इसका मार्केट कैप 34,000 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी का तिमाही और सालाना प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस शेयर का सीएजीआर तीन साल के लिए 110% और पांच साल के लिए 33% है। स्टॉक एक महीने में 22% चढ़ा है और तीन महीने में इसने 90% रिटर्न दिया है। छह महीने में इसने 225% और दो साल में 300% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…