तापसी पन्नू ने शादी पर पहली बार तोड़ी चुप्पी! कहा- सीक्रेट नहीं, प्राइवेट थी वेडिंग, फोटोज भी नहीं करूंगी पोस्ट
Updated on
10-04-2024 02:00 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ और बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने पिछले महीने 22 तारीख को बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से शादी की, लेकिन अपनी जिंददी के इन खूबसूरत पलों को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा। अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी है। ये भी बताया कि वो सीक्रेट वेडिंग नहीं थी, बल्कि प्राइवेट थी। वो नहीं चाहती थीं कि उनकी वेडिंग को लेकर 'पब्लिक स्क्रूटनी' हो।
Taapsee Pannu ने बताया, 'मुझे यकीन नहीं है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को इस तरह की जांच के दायरे में लाना चाहती हूं या नहीं। इसके लिए मैंने साइनअप किया है, मेरे पार्टनर या शादी में शामिल लोगों ने नहीं।'
'मेरा इरादा इसे गुप्त रखने का कभी नहीं था'
36 साल की तापसी ने आगे कहा, 'इसीलिए मैंने इसे अपने तक ही सीमित रखा है। मेरा इरादा इसे गुप्त रखने का कभी नहीं था। मैं बस इसे पब्लिक अफेयर नहीं बनाना चाहती थी, क्योंकि तब मुझे इस बात की चिंता होने लगेगी कि इसे कैसे समझा जाएगा।'
शादी की फोटो-वीडियो नहीं करेंगी शेयर
तापसी ने ये भी बताया कि उनका अपनी शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने का इरादा नहीं है। हालांकि, उनकी शादी का वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर उनके फैन अकाउंट से शेयर किया जा चुका है। 'डंकी' एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी किसी भी रिलीज की कोई प्लानिंग नहीं है और मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हूं। मैं जानती थी कि जो लोग वहां थे, वो मेरे लिए वहां रहना चाहते थे, ना कि जज करने के लिए। इसलिए मैं काफी रिलैक्स्ड थी।'
बहन ने किए थे शादी के सारे अरेंजमेंट्स
तापसी ने ये भी शेयर किया कि उनकी बहन शगुन पन्नू ने शादी में सारे अरेजमेंट्स किए थे। मालूम हो कि शगुन वेडिंग डिजाइनर हैं। तापसी कहती हैं कि बहन 'ब्राइडजिला' नहीं थी और उसने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ वेडिंग में खूब इंजॉय किया।
8 साल से साथ हैं तापसी और मैथियास
तापसी और Mathias साल 2013 में दोस्त बने थे। वक्त के साथ इनकी दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों ने 22 मार्च को उदयपुर में धूमधाम से शादी की। तापसी ने कभी अपने रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात नहीं की।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…