'तारक मेहता' की 'सोनू' पलक सिधवानी ने 26 साल की उम्र में खरीदी दूसरी कार, बोलीं- महंगी नहीं, पर स्पेशल है
Updated on
16-04-2024 03:14 PM
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेंस पलक सिधवानी का हाल ही 26वां बर्थडे था। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार कार खरीदी। पलक की खुशी का ठिकाना नहीं था, क्योंकि उन्होंने यह कार न सिर्फ अपनी खुद की कमाई से खरीदी, बल्कि मम्मी-पापा का सपना भी पूरा किया। पलक सिधवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी कार लेने शोरूम पर जाती दिख रही हैं।
Palak Sindhwani पैरेंट्स के साथ कार लेने शोरूम पहुंची थीं। वहां उन्होंने एक छोटी-सी पूजा की और केक काटकर नई गाड़ी खरीदने का जश्न मनाया। पलक की यह दूसरी कार है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में पिता के बर्थडे पर कार खरीदकर उन्हें गिफ्ट की थी। पलक ने तब एक इमोशनल पोस्ट में बताया था कि कार ज्यादा महंगी नहीं है, पर उन्हें मम्मी-पापा का सपना पूरा करने में बहुत खुशी मिली। ऐसा इसलिए क्योंकि वह उनके परिवार की पहली गाड़ी थी।
पलक सिधवानी बोलीं- महंगी नहीं, पर खास है कार
अब पलक सिधवानी ने अपने 26वें बर्थडे पर दूसरी कार खरीदी। पलक ने इसकी कीमत तो नहीं बताई, लेकिन कहा कि यह महंगी नहीं है और बजट में है। वीडियो में पलक ने यह भी बताया कि मम्मी रूफटॉप वाली कार चाहती थीं और पापा एक बड़ी कार लेना चाहते थे। जबकि वह और उनका भाई मम्मी-पापा की खुशी चाहते थे। ऐसे में उन्हें पैरेंट्स की इच्छा पूरी करते हुए काफी खुशी हुई। पलक सिधवानी ने इस काबिल बनने और बेशुमार प्यार के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया।
पलक की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे ये लोग
पलक सिधवानी 11 अप्रैल को 26 साल की हुईं। उस दिन उन्होंने एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें नविका कोटिया, सचिन श्रॉफ और सुनैना फौजदार शामिल हुई थीं। हालांकि 'तारक मेहता...' की 'टप्पू सेना' पलक सिधवानी की पार्टी से गायब रही।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…