ताइवान की संसद बनी अखाड़ा, इस नए प्रस्ताव पर भिड़े सांसद, एक दूसरे पर बरसाए लात घूंसे
Updated on
18-05-2024 11:57 AM
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर लात घूसे चलाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसदों के बीच हाथापाई तब हुई जब संसद में सांसदों को सरकार के कार्यों की निगरानी के लिए अधिक शक्ति देने वाले प्रस्ताव पर बहस होने वाली थी। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में सांसदों को फाइलें छीनते और संसद से बाहर भागते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में कुछ सांसदों को स्पीकर की सीट घेरे हुए देखा गया, जिसमें से कई टेबल पर कूद रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए वीडियो को देखकर लोगों ने कहा कि ये संसद नहीं बल्कि सर्कस है। कई सांसद एक दूसरे को फर्श पर खींच रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि लड़ाई रुक गई, लेकिन दोपहर तक जारी रही। यह विवाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के सोमवार को विधायी बहुमत के बिना पद संभालने से कुछ दिन पहले हुआ है। एक वीडियो में दिख रहा है कि सांसद एक दूसरे पर चढ़ने की कोशिश में जमीन पर गिर रहे हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) और कुओमितांग (KMT) कथित तौर पर नए कदम पर लड़ रहे थे, जो संसद में गलत बयान देने वाले अधिकारियों को अपराधी बनाता है।
संसद में खोया बहुमत
विधायकों के सदन में आने से ही पहले बहस गर्म हो गई और सदस्यों के बीच सदन के बाहर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। नई सरकार का गठन पहले से ही विवाद में है, क्योंकि लाई की डीपीपी ने जनवरी में चुनाव जीतने के बावजूद संसद में अपना बहुमत खो दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विपक्षी केएमटी के पास डीपीपी से अधिक सीटें हैं, लेकिन यह बहुमत के लिए पर्याप्त नहीं हैं। वह टीपीपी के साथ गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही है, जो संसद की 113 सीटों में से आठ को नियंत्रित करती है।
डीपीपी पर बड़ा आरोप
केएमटी पार्टी की सदस्य जेसिका चेन ने डीपीपी पर एक पार्टी के रूप में निरंकुश शक्तियां चाहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुधार कार्यकारी शाखा की बेहतक विधायी निगरानी को सक्षम करने के लिए थे। मिलिट्री जैसा एक हेलमेट पहने हुए उन्होंने कहा, 'डीपीपी नहीं चाहती कि इसे पारित किया जाए, क्योंकि वे हमेशा सत्ता पर एकाधिकार करने के आदी रहे हैं।' यह पहली बार नहीं है जब ताइवान की संसद में लड़ाई हुई है।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…