'सांस ले, क्यों मेरे मुंह में घुसा रहा माइक' जैकी श्रॉफ को पपाराजी ने बुरी तरह घेरा तो झल्ला उठे एक्टर
Updated on
22-06-2024 12:50 PM
जैकी श्रॉफ जहां भी जाते हैं, पपाराजी उन्हें कैमरे में कैद कर ही लेते हैं। वह हमेशा उनके साथ अच्छे से पेश आते हैं। मगर शुक्रवार 21 जून को जब उन्हें अंतराष्ट्रीययोग दिवस के मौके पर भी मीडिया ने घेर लिया, तो एक्टर नाराज हो गए। कुछ फोटोग्राफर्स जो चिल्ला रहे थे, उन्हें शांत करने की कोशिश करते हुए, जैकी श्रॉफ ने उनसे कहा कि वे सांस लें और चिल्लाएं नहीं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
न्यूज एजेंसी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक्टर जैकी श्रॉफ को अपने पेटेंट शैली में यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'सांस ले लांबा, इतना चिल्ला रहे हो, दिल के लफड़े हो जाएंगे, आराम से रे।' एक्टर कार में अंदर जा रहे थे। लेकिन भी ने अपनी माइक आइडी एक्टर के मुंह के पास एकदम लगा दी तो जैकी श्रॉफ बोले, 'सांस पे ध्यान रखो, बाकी कुछ काम का नहीं। क्यों मेरे मुंह में धुसा रहे हो ये सब। थोड़ा दूर रख ना। आ रही है आवाज।'
जैकी श्रॉफ को पपापाराजी ने घेरा
एक्टर जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, 'रिलैक्स कर छोटे। दिमाग में थोड़ा ऑक्सीजन डाल। जाने का है सबको। जल्दी मत कर।' अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में पूछे जाने पर एक्टर ने कहा, 'इस योग दिवस पर अपने परिवार को अच्छी चीजें सिखाएं।' एक्टर का वीडियो भी सामने आया था, जहां वह बाकी लोगों के साथ बैठकर योग कर रहे थे। इस दौरान काला चश्मा और टोपी पहनी हुई थी।
जैकी श्रॉफ की योग दिवस पर सलाह
जैकी श्रॉफ इस दौरान भी हाथ में एक छोटा पौधा लिए हुए दिखाई दिए। वह जहां भी जाते हैं, हाथ में उनके एक पौधा जरूर होता है। वह लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि एक्टर योग दिवस पर सबसे अच्छी सलाह दे रहे हैं कि लंबी सांस लो। ये बेस्ट एक्सरसाइज है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…