टीटीपी-ISKP के खिलाफ कार्रवाई करो, नहीं तो हम करेंगे... बौखलाए बिलावल भुट्टो, तालिबान को दी गीदड़भभकी
Updated on
02-08-2023 02:22 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और कभी उसके टुकड़ों पर पलने वाले तालिबानी आतंकियों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के बार-बार गुहार लगाने के बाद तालिबान ने टीटीपी आतंकियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे बौखलाए पाकिस्तान के बड़बोले विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने तालिबानी आतंकियों को धमकी तक दे डाली है। बिलावल ने कहा कि अगर तालिबान सरकार कार्रवाई करने में फेल रहती है तो पाकिस्तान के पास अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत 'आत्मरक्षा' के लिए अफगानिस्तान के अंदर छिपे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है।
इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर भी तालिबान को कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं हुआ था। उल्टे तालिबान ने साफ कह दिया है कि टीटीपी के आतंकी पाकिस्तान की सीमा के अंदर हैं, अफगानिस्तान में नहीं। बिलावल ने तालिबान के डर से बाद में यह भी सफाई दी कि अफगानिस्तान के अंदर कार्रवाई उनकी सरकार का पहला नहीं बल्कि आखिरी विकल्प होना चाहिए। बिलावल ने तालिबान को एक बार फिर से दोहा समझौते की याद दिलाई।
आईएसकेपी-टीटीपी आतंकी जमकर बहा रहे खून
इससे पहले भी पाकिस्तान ने तालिबान को दोहा समझौते की याद दिलाई थी जिस पर तालिबान ने शहबाज सरकार की बोलती बंद कर दी थी। तालिबान ने कहा था कि दोहा समझौता उसने अमेरिका के साथ किया था, पाकिस्तान के साथ नहीं। दरअसल, दोहा समझौते के तहत तालिबानी आतंकियों ने लिखित में यह आश्वासन दिया था कि वह अफगानिस्तान की जमीन पर आतंकियों को पनाह नहीं देगा। साथ ही किसी भी आतंकी गुट को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करके किसी दूसरे देश पर हमला करने की अनुमति नहीं देगा।
बिलावल का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब टीटीपी और आईएसकेपी के आतंकी पाकिस्तान के अंदर जमकर खून बहा रहे हैं। अभी हाल में बाजौर में आईएसकेपी के आत्मघाती हमले में 54 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 200 लोग घायल हो गए थे। ये सभी लोग मौलाना फजलुर्रहमान की पार्टी के सदस्य थे जो सत्ताधारी पीडीएम में शामिल है। वहीं पिछले कई महीने से टीटीपी आतंकी पाकिस्तानी सेना का खून बहा रहे हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में टीटीपी आतंकियों की हत्या की है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…