Select Date:

'कपड़े उतारे, किस किया'... IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी की सनसनीखेज वारदात, सड़क पर उतरे हजारों स्टूडेंट्स

Updated on 02-11-2023 02:26 PM
वाराणसीः काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी में एक छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार की देर रात परिसर में अपने दोस्त के साथ घूम रही आईआईटी के छात्रा के साथ कुछ मनबढ़ बदमाशों ने मारपीट की और छेड़खानी करके उसका वीडियो बना लिया। इस घटना की खबर जैसे ही परिसर में हुई, पूरे परिसर के छात्र इकट्ठा होकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि यह बीएचयू में 2017 में हुई छेड़खानी की घटना से ज्यादा बड़ी घटना है। धरनारत छात्रों की माने तो परिसर में ऐसी घटनाएं रोजाना होती हैं लेकिन सुरक्षा को लेकर यहां पर किसी तरह का कोई इंतजाम नहीं है। छेड़खानी की घटना की खबर सुनकर प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतारे और किस किया। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया।

छात्रा ने कराया एफआईआर दर्ज
एफआईआर में छात्रा ने बताया, "मैं अपने हस्टल न्यू गर्ल्स IIT BHU से निकली थी। जैसे ही गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे के पास पहुंची, वहीं पर मेरा दोस्त मुझे मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मन्दिर से करीब 300-400 मीटर के बीच एक बाइक आई, जिस पर तीन लोग बैठे थे। वे लोग अपनी बाइक वहीं खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को अलग कर दिए। मेरा मुंह पूरी तरह से दबा लिए। फिर एक कोने में लेकर गए। पहले मुझे किस किया। उसके बाद मेरे सारे कपड़े निकालकर विडियो और फोटो बनाया। जब मैं बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। मेरा फोन नंबर भी लिया और 10-15 मिनट तक मुझे बंधक बनाए रखा। उसके बाद छोड़ दिया।"
छात्रा ने आगे बताया, "वहां से मै अपने हॉस्टल के लिए भागी। पीछे से मुझे बाइक की आवाज सुनाई दी। मैं डरकर सामने प्रफेसर आवास के अन्दर घुस गई। वहां पर 20 मिनट तक रुकी रही। उसके बाद मैने प्रफेसर से संपर्क किया तो वो मुझे अपने घर के गेट तक छोड़े। वहां से पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमिटी के राहुल राठौर मुझे IIT BHU पेट्रोलिंग गार्ड के पास छोड़े।" एफआईआर में छात्रा ने आरोपियों की पहचान भी बताई है।

LIVE Updates:
-लगातर छेड़खानी की घटना के बाद आईआईटी प्रशासन सतर्क हो गया है। आईआईटी प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब शाम 5 बजे से सुबह 10 बजे तक बाहरी लोगों का आईआईटी बीएचयू में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-बीएचयू कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

- धरना दे रहे छात्र डायरेक्टर से बात करने की मांग पर अड़ गए हैं। मौके पर मौजूद एसीपी ने और फोर्स बुलाई है। छात्रों का प्रदर्शन और उग्र होता जा रहा है।

- बीएचयू के आईआईटी कैंपस में वाई-फाई को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

50 मीटर दूर था प्रोक्टोरियल बोर्ड का बूथ
धरना दे रहे छात्र दीपक कुमार ठाकुर ने बताया, 'बुधवार की देर रात बीएचयू आईआईटी की एक छात्रा अपने दोस्त के साथ परिसर में टहल रही थी। उसी समय करीब चार की संख्या में कुछ बदमाश आए और लड़के के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद छात्रा के साथ भी मारपीट करके उसे कुछ दूर ले गए, जहां पर उसके साथ बेहद अश्लील हरकतें की गईं। छात्रा के साथ यौन शोषण किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बदमाशों ने बनाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस जगह यह घटना हुई है वहां से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड का एक बूथ भी है, जहां सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं। इतना ही नहीं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं।'

2017 की घटना से ज्यादा गंभीर तरीके से हुई है वारदात
ठाकुर ने बताया, 'जिस तरीके से 2017 में बीएचयू की छात्रा के साथ अश्लील हरकत हुई थी। इस बार की घटना उससे कहीं ज्यादा बड़ी है। जैसी जानकारी हम लोगों को मिल रही है उसके मुताबिक छात्रा को मारपीट करके उसके साथ बेहद आपत्तिजनक अश्लील व्यवहार किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया।' पूरे परिसर में इस घटना को लेकर छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है और पूरे परिसर में पेन डाउन की स्थिति है। किसी भी डिपार्टमेंट में कोई क्लास नहीं चल रही है और न ही किसी लैब में कोई किसी तरीके का कोई काम हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.