'ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं', सुष्मिता सेन की Taali का धांसू मोशन पोस्टर, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
Updated on
01-07-2023 08:31 PM
सुष्मिता सेन इस साल एक नहीं बल्कि दो-दो प्रोजेक्टस से तहलका मचाने वाली हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'आर्या 3' जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज को तैयार है, वहीं दूसरी ओर उनकी दूसरी वेब सीरीज 'ताली' भी आ रही है। 30 जून को इस वेब सीरीज का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, जो बेहद इम्प्रेसिव है। सुष्मिता सेन और गौरी सावंत ने 'ताली' के मोशन पोस्टर को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, और लिखा, 'लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं। मैं ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं' Taali में Sushmita Sen किन्नर गौरी सावंत का किरदार निभाती नजर आएंगी। Gauri Sawant ने अपनी जिंदगी में खूब दुख और दर्द झेले, पर आज वह किन्नरों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। वह पेशे से एक सोशल वर्कर हैं। गौरी सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने उन्हें जीते जी 'मार दिया' था। दरअसल गौरी सावंत के जिंदा रहते हुए भी पिता ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।
कौन हैं गौरी सावंत, जिनपर बनी है 'ताली'
मराठी परिवार में जन्मीं गौरी सावंत का असली नाम गणेश नंदन था। सात साल की उम्र में ही उनकी मां की मौत हो गई थी। तब गौरी सावंत को दादी ने पाला। थोड़ा बड़ा होने पर गौरी सावंत को जब अपनी सेक्शुएलिटी के बारे में पता चला तो पिता को बताने की हिम्मत नहीं कर पाईं। और जब बताया तो उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद गौरी सावंत ने घर ही छोड़ दिया। गौरी सावंत ने फिर वेजिनोप्लास्टी करवाई और हमेशा के लिए गणेश नंदन से गौरी सावंत बन गईं।
जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी 'ताली
'ताली' को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी रिलीज डेट तय नहीं की गई है। लेकिन फैन्स सुष्मिता की इस सीरीज के अनाउंसमेंट के वक्त से ही एक्साइटेड हैं। मोशन पोस्टर देखकर भी उनके बीच सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। फैन्स सुष्मिता की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'शेरनी' कह रहे हैं। 'ताली' को रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…