पाकिस्तान के ऐलान से घबराया तालिबान, 200 टीटीपी आतंकियों को किया अरेस्ट
Updated on
28-09-2023 01:25 PM
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तहरीक एक तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों में लगातार वृद्धि देखी गई है। इस बीच पाकिस्तान की सरकार ने 11 लाख अफगानी शरणार्थियों को वापस भेजने का फैसला किया, जिसके तुरंत बाद तालिबान एक्शन में आ गया है। पाकिस्तान जब भी TTP आतंकियों पर एक्शन की बात कहता था, तालिबान का जवाब होता था कि उसके यहां कोई भी आतंकी नहीं हैं। लेकिन शरणार्थियों को वापस भेजने की धमकी के बाद तालिबान ने 200 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
अफगान तालिबान ने कहा कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ घातक हमला करने के लिए 200 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। आतंकी गतिविधियों को निष्प्रभावी करने के लिए अन्य ठोस कदम उठाए गए हैं। काबुल में पिछले सप्ताह तालिबान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई थी। इसमें टीटीपी पर कार्रवाई की मांग पाकिस्तान ने की थी। यह बातचीत पाकिस्तान के चित्राल में सुरक्षा चौकियों पर हमले के दो सप्ताह बाद हुई। छह सितंबर को छापेमारी में चार सैनिक और 12 हमलावर मारे गए, जिसकी जिम्मेदारी टीटीपी ने ली थी।
200 आतंकी सलाखों के पीछे
वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने चित्राल हमले से लौट रहे 200 टीटीपी आतंकियों को गिरफ्तार किया, जो अब सलाखों के पीछे हैं। हालांकि इस गिरफ्तारी से कोई फर्क पड़ेगा या नहीं यह समय बताएगा। तालिबान ने टीटीपी पर शिकंजा कसने को लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है। तालिबान के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार किसी को भी अफगानिस्तान की जमीन पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देगी।
अवैध तरीके से घुसे अफगानी
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के केयर टेकर प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के 11 लाख शरणार्थियों को वापस भेजने की मंजूरी दी है। पाकिस्तान का दावा है कि अवैध रूप से अफगानी उनके देश में रह रहे हैं। हालांकि उन्हें वापस भेजने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में तालिबान की सरकार आने के बाद 4 लाख अफगानी पाकिस्तान में अवैध तरीके से घुसे हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…