तमन्ना भाटिया ने 7.84 करोड़ में गिरवी रखे तीन फ्लैट और किराए पर ली 18 लाख की एक प्रॉपर्टी: रिपोर्ट
Updated on
02-07-2024 02:49 PM
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन रेसिडेंशियल फ्लैट 7.84 करोड़ रुपये में गिरवी रखे और मुंबई के जुहू में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी 18 लाख रुपये प्रति महीने के हिसाब से किराए पर लिया है। इसकी जानकारी रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म प्रॉपस्टैक ने रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स के जरिए दी है। कागजी कार्रवाई से पता चला कि नानावटी कंस्ट्रक्शन ने जुहू तारा रोड पर वेस्टर्न विंड में 6065 वर्ग फीट का कमर्शियल स्पेस, 18 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर 5 साल के लिए लिया है।
तमन्ना भाटिया ने जो प्रॉपर्टी किराए पर ली है, उसका चौथे साल में किराया बढ़कर 20.16 लाख रुपये और पांचवें साल में 20.96 लाख रुपये हो जाएगा। डॉक्यूमेंट्स देखकर मालूम होता है कि इसमें बिल्डिंग के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में अपार्टमेंट शामिल हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जून 2024 को रजिस्ट्रेशन हुआ था और इस डील के लिए 72 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया गया था।
तमन्ना भाटिया ने गिरवी रखे तीन फ्लैट
तमन्ना भाटिया ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर स्थित रेसिडेंशियल बिल्डिंग के तीन फ्लैट को इंडियन बैंक के पास 7.84 करोड़ रुपये में गिरवी रखा है। डॉक्यूमेंट्स से मालूम होता है कि 14 जून, 2024 को इसका रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसमें 4.7 लाख की स्टाम्प ड्यूटी शामिल है। दस्तावेजों से पता चला है कि ये संपत्तियां अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 2595 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई हैं।
अमिताभ-अभिषेक ने भी खरीदी थी प्रॉपर्टी
पिछले महीने, बच्चन परिवार तब सुर्खियों में आया जब पिता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के बोरीवली में लगभग 7 करोड़ रुपये के दो लक्जरी अपार्टमेंट खरीदे, जिसके बाद बेटे अभिषेक बच्चन ने उसी मंजिल पर 15.42 करोड़ रुपये में छह रेसिडेंशियल यूनिट्स खरीदी थीं। बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी इसी महीने अंधेरी वेस्ट में लगभग 60 करोड़ रुपये की कीमत की तीन ऑफिस यूनिट खरीदी हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…