तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का 80 की उम्र में निधन, बेटे ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार, वायुसेना में किया था काम
Updated on
10-11-2024 05:30 PM
तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में चेन्नई में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और रामपुर के अपने आवास पर अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके बेटे महादेवन गणेश ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। और बताया कि उनका अंतिम संस्कार कब होगा।
एक्टर दिल्ली गणेश के बेटे ने इंस्टाग्राम पर बताया कि 9 नवंबर की रात 11 बजे उनका निधन हुआ था। वहीं, पिता का अंतिम संस्कार 11 नवंबर को किया जाएगा। 'हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे पिता श्री दिल्ली गणेश का 9 नवंबर 2023 को रात करीब 11 बजे निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को होना है।'
दिल्ली गणेश थे कमल हासन के दोस्त और स्कूलमेट
के बालचंदर की फिल्म 'पट्टिना प्रवेशम' से 1976 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, दिल्ली गणेश ने विभिन्न भूमिकाओं में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। दिलचस्प बात यह है कि वह कमल हासन के करीबी दोस्त और सहकर्मी हैं और उनके साथ कई फिल्मों में काम करते आए हैं।
वायुसेना में कर चुके हैं नौकरी
दिग्गज एक्टर को बालाचंदर ने स्टेज नेम 'दिल्ली गणेश' दिया था, फिल्मों में आने से पहले दिल्ली स्थित नाटक मंडली, दक्षिण भारत नाटक सभा के सदस्य थे। फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने 1964 से 1974 तक भारतीय वायु सेना में भी काम किया था। आखिरी बार कमल हासन की 'इंडियन 2' में देखा गया था, उन्होंने आखिरी बार एक हिंदी वेब सीरीज और एक्टर-डायरेक्टर शशिकुमार के साथ एक फिल्म में काम किया था, जो अभी रिलीज होनी बाकी है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…