Select Date:

तमिल एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने सीमन की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस में नई शिकायत कराई दर्ज

Updated on 29-08-2023 03:10 PM
'फ्रेंड्स' जैसी फिल्मों में एक्टिंग के लिए मशहूर तमिल एक्ट्रेस विजयालक्ष्मी ने Naam Tamilar Katchi संयोजक सीमन के खिलाफ शादी का वादा करके उन्हें धोखा देने का नया आरोप लगाया है। विजयलक्ष्मी ने अपने ऑफिशियल पुलिस कंप्लेंट में ये आरोप लगाया कि सीमान ने उन्हें धोखा दिया और फोन पर धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से सीमन को गिरफ्तार करने का आग्रह भी किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा है कि कई सालों के बाद भी सीमन के खिलाफ उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए अब उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें द्रमुक सरकार और पुलिस पर भरोसा है। उनका मानना है कि अन्नाद्रमुक सरकार ने अज्ञात कारणों से जांच आगे नहीं बढ़ाई।

विजयलक्ष्मी ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की

बताया जाता है कि साल 2020 में विजयलक्ष्मी ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। हालांकि, उन्हें फौरन एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह ठीक हो गईं। इस बीच, इन मामलों की जांच तिरुवन्मियूर पुलिस द्वारा की जा रही थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि जब सीमन उनके साथ रिश्ते में थे, तब उन्होंने कथित तौर पर पनंगट्टू पदई काची के को-ऑर्डिनेटर हरि नादर को परेशान करने के लिए कहा था।

एक्ट्रेस ने कहा- हरिनादर ने मुझे मीडिया में अपमानित किया

जुलाई 2020 में शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि ये मेरा आखिरी वीडियो है और मैं सीमन और उनकी पार्टी के लोगों के कारण पिछले चार महीनों में मैं काफी तनाव में रही हूं। मैंने अपनी मां और बहन की वजह से इतने दिनों तक जिंदा रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन हाल ही में हरिनादर ने मुझे मीडिया में अपमानित किया है।'

'फैन्स से अनुरोध करती हूं कि सीमन को इस मामले से दूर न जाने दें'

उन्होंने आगे कहा था, 'मैं अपने फैन्स को बताना चाहूंगी जो सिर्फ इसलिए वीडियो देख रहे हैं क्योंकि मैं कर्नाटक में पैदा हुई थी, सीमन ने मुझे बहुत टॉर्चर किया है। एक महिला के रूप में, मैंने इसे अपनी पूरी क्षमता के साथ झेला है। मैं अब और नहीं झेल सकती। मैं पिल्लई समुदाय से हूं, उसी समुदाय का हिस्सा एलटीटीई नेता प्रभाकरण हैं। प्रभाकरन ही वह एकमात्र कारण हैं जिनकी वजह से सीमन आज है, लेकिन अब वह मुझे सोशल मीडिया पर लगातार परेशान कर रहा है। तुमने मुझे दर्द महसूस कराने के लिए मुझे शर्मिंदा किया और यह मुझे तय करना है कि इस तरह के अपमान सहने के बाद मुझे क्या करना है। मैं अपने फैन्स से अनुरोध करती हूं कि सीमन को इस मामले से दूर न जाने दें।' उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी भी अग्रिम जमानत नहीं मिलनी चाहिए और मेरी मौत हर किसी के लिए आंखें खोलने वाली होनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.