दो साल से डंडे का सहारे चल रही हैं तनाज ईरानी, करानी पड़ेगी हिप की सर्जरी, अब पहले जैसी नहीं रही हालत
Updated on
04-11-2023 04:00 PM
पिछले दो वर्षों में एक्ट्रेस तनाज ईरानी को पीठ की गंभीर चोट के कारण स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें छड़ी के सहारे चलना पड़ता था। खुद को काम में बिजी रखने वाली इस एक्ट्रेस ने दवाइयां खाकर बड़े ही मुश्किल समय का सामना किया। हाल ही में उसे एहसास हुआ कि समस्या उनकी पीठ से नहीं बल्कि हिप में थी। वह कहती हैं, 'मुझे अपनी बीमारी का इलाज करने में दो साल लग गए।'
Tannaz Irani ने आगे कहा, 'यह समस्या मेरी पीठ और घुटने से जुड़ी है, मैंने कई एमआरआई और एक्स-रे कराए और राहत के लिए एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के पास गई।' अब उन्हें हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने की सलाह दी गई है, जो कुछ दिनों में होने वाली है। वह बताती हैं, 'मैं घबराई हुई और एक्साइटेड भी हूं। मैं हमेशा एक पॉजिटिव औरत रही हूं और मैं सर्जरी के लिए तैयार हूं।'
घर में लंगड़ाते फिरती हैं तनाज
इमोशन्स के साथ भी कुछ ऐसे पल आते हैं जब तनाज़ पहले की तरह ठीक होकर वापस आने के लिए तरसती हैं। वह कहती हैं, 'मेरी बेटी ने कुछ साल पहले लंदन में शॉपिंग बैग के साथ दौड़ने का मेरा एक पुराना वीडियो शेयर किया और मुझे लिखा, 'यह तब था जब मम्मी दौड़ सकती थीं और चल सकती थीं।' मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी क्योंकि तब से उन्होंने मुझे घर के चारों ओर लंगड़ाते हुए देखा है।'
काम पर जाना चाहती हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस फिलहाल में दो शो - 'बरसातें' और 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग कर रही हैं। मेकर्स इसमें उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जैसे ही मैं चल पाऊंगी, मैं काम फिर से शुरू कर दूंगी, भले ही मुझे छड़ी या वॉकर की जरूरत पड़े। अंदर से ठीक होना ज़रूरी है क्योंकि हम जो दर्द सहते हैं वह अक्सर इमोशनल होते हैं। दवा के अलावा, मैं लगन से ट्रेनिंग कर रही हूं, जिससे मुझे पॉजिटिविटी मिलती है। मुझे जनवरी तक काम शुरू कर देना है।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…