Select Date:

टैंक 'बेकार', भारत से युद्ध नहीं लड़ सकते... बाजवा के खुलासे से बेइज्‍जती पर पाकिस्‍तानी सेना ने चुप्‍पी तोड़ी

Updated on 28-04-2023 06:42 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के पाकिस्‍तानी सेना की कंगाली और टैंकों की खराब हालत पर खुलासे से पाकिस्‍तान में बवाल मचा हुआ है। पाकिस्‍तान में अब जहां बाजवा के कोर्ट मार्शल की मांग उठ रही है, वहीं अब पाकिस्‍तानी सेना ने इस बयान पर सफाई दी है। पाकिस्‍तानी सेना ने कहा कि बाजवा के अनौपचारिक बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उसने दावा किया कि पाकिस्‍तान के सभी हथियार युद्ध के लिए तैयार हैं।

पाकिस्‍तानी सेना की प्रोपेगैंडा विंग आईएसपीआर ने यह भी कहा कि पाकिस्‍तानी सेना पहले भी अपने हथियार, उपकरणों और सैनिकों को इस तरह से तैयार करते हैं कि वे पाकिस्‍तान की रक्षा कर सकें और इसे आगे भी किया जाना जारी रहेगा। पाकिस्‍तानी सेना ने यह सफाई ऐसे समय पर दी है जब जनरल बाजवा के टैंकों की हालत के बारे में दिए गए बयान के चर्चित पत्रकार हामिद मीर के सामने लाने के बाद उसकी जमकर किरकिरी हो रही है। हामिद मीर ने एक अन्‍य टीवी पत्रकार नसीम जेहरा के साथ एक शो में बाजवा को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

'पाकिस्‍तान आने वाले थे पीएम मोदी'


हामिद मीर ने कहा कि पाकिस्‍तान के 25 पत्रकारों के सामने तत्‍कालीन आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने खुलासा किया था कि 'पाकिस्‍तानी सेना और टैंक इस हालत में नहीं हैं कि वे भारतीय सेना के साथ जंग लड़ सकें।' हामिद मीर ने बताया, 'बाजवा ने हमसे कहा था कि टैंक चलने की हालत में नहीं हैं। सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए डीजल नहीं है।' मीर ने कहा कि 20 से 25 लोगों के सामने बाजवा ने बताया था कि पाकिस्‍तानी सेना युद्ध लड़ने की स्थिति में नहीं है।

हामिद मीर ने अपने वायरल बयान में यह भी कहा कि बाजवा ने कश्‍मीर को भारत के हाथों बेच डाला। मीर ने कहा कि बाजवा ने भारत के साथ कश्‍मीर में सीजफायर समझौता इसलिए किया था ताकि उन्‍हें नोबल शांति पुरस्‍कार मिल सके। जनरल बाजवा साल 2016 से लेकर 2022 तक पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ थे। मीर ने यह भी दावा किया कि सीजफायर डील के बाद भारत के पीएम मोदी पाकिस्‍तान भी आने वाले थे। उन्‍होंने कहा कि तत्‍कालीन पीएम इमरान खान को भी यह नहीं पता था कि भारतीय पीएम मोदी पाकिस्‍तान आने वाले हैं। इस खुलासे के बाद पाकिस्‍तानी सेना की जमकर क‍िरक‍िरी हो रही है और बाजवा अपने ही देश में बुरी तरह से घ‍िर गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.