19 साल बाद आ रहा है टाटा ग्रुप का IPO, रतन टाटा ने भी किया निवेश, कुलांचे मार रहा GMP
Updated on
18-10-2023 02:08 PM
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना टाटा ग्रुप 19 साल बाद आईपीओ ला रहा है। टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का बहुप्रतीक्षित आईपीओ नवंबर के मध्य में आ सकता है। कंपनी को इसके लिए पहले ही मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। आईपीओ आने से पहले रतन टाटा के पर्सनल ट्रस्ट ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। रतन टाटा एनडाउमेंट फाउंडेशन ने टाटा टेक्नोलॉजीज में एक फीसदी से कम हिस्सेदारी 147 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह हिस्सेदारी टाटा मोटर्स से खरीदी गई है। ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। टाटा टेक्नोलॉजीज की वैल्यू करीब 16,300 करोड़ रुपये है।
डीआरएचपी के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा और इसमें एक भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसके तहत प्रमोटर टाटा मोटर्स के अलावा दो अन्य मौजूदा शेयरहोल्डर्स शेयरों की बिक्री करेंगे। पिछले साल दिसंबर में टाटा मोटर्स के बोर्ड ने टाटा टेक में आईपीओ के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। कंपनी में टाटा मोटर्स की 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। आईपीओ से पहले टाटा मोटर्स कंपनी में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इसमें से नौ परसेंट हिस्सेदारी TPG Rise Climate खरीदेगी।
किसकी कितनी हिस्सेदारी
इस आईपीओ के जरिए 95,708,984 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी जो कंपनी की कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का 23.60 फीसदी है। पुणे की इस कंपनी में टाटा मोटर्स की 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह 8.96 फीसदी हिस्सेदारी अल्फा टीसी और 4.48 फीसदी हिस्सेदारी टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की है। टाटा मोटर्स इस इश्यू के जरिए 81,133,706 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। अल्फा टीसी होल्डिंग्स 9,716,853 इक्विटी शेयरों और टाटा कैपिटल 4,858,425 शेयरों की बिक्री करेगी। इस इश्यू में 10 परसेंट कोटा टाटा मोटर्स के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए रखे गए हैं।
यह टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में यह टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ होगा। टाटा टेक्नोलॉजीज डिजिटल, इंजीनियरिंग और तकनीकी सर्विस सेक्टर में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। इसके 18 ग्लोबल डिलीवरी सेंटर हैं जिनमें 11,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। दिसंबर 2022 तक नौ महीने की अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 15 परसेंट बढ़कर 3052 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी के कुल रेवेन्यू में सर्विस सेगमेंट का योगदान 88 परसेंट है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 407 करोड़ रुपये रहा।
कितना चल रहा है जीएमपी
आईपीओ की सुगबुगाहट के साथ ही ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के अनलिस्टेड शेयरों की डिमांड बढ़ गई है। ग्रे मार्केट में यह 280 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। इससे पहले टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ 19 साल पहले आया था। टाटा ग्रुप साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ लाया था। टीसीएस आज देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…