टाटा मोटर्स ने किया बड़ा ऐलान, आईपीओ से पहले टाटा टेक्नोलॉजी की बेचेगी हिस्सेदारी
Updated on
14-10-2023 03:48 PM
नई दिल्ली: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने कहा कि वह सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) में अपनी 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,613.7 करोड़ रुपये में टीपीजी राइज क्लाइमेट को बेचने जा रही है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि उसने इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत टीपीजी राइज क्लाइमेट को 1,613.7 करोड़ रुपये में टीटीएल की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी।
इस सौदे के तहत वाहन डिजाइन कंपनी टीटीएल का इक्विटी मूल्य 16,300 करोड़ रुपये आंका गया है। हिस्सेदारी खरीद के लिए टीपीजी राइज क्लाइमेट अग्रणी निवेशक के तौर पर सामने आई है।
इधर टाटा मोटर्स के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ बंद हुए हैं। शेयर में सुबह से ही तेजी देखने को मिली थी। टाटा मोटर्स के शेयर में निवेशकों की अच्छी खरीदारी भी देखी गई। शेयर आज 667.10 रुपये के स्तर पर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
पिछले पांच दिनों में टाटा मोटर्स के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। वहीं पिछले छह महीनों की बात करें तो शेयरों में 194 अंकों से ज्यादा का उछाल आ चुका है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…