Select Date:

कभी बंद होने की कगार पर थी टाटा की तनिष्क, इस तरह एक आइडिया ने पलट दी बाजी, आज हो रही बंपर कमाई

Updated on 19-10-2023 03:06 PM
नई दिल्ली: देश में त्योहारों के दौरान लोग सोने-चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। आपने देश के ज्वैलरी सेगमेंट के एक प्रतिष्ठित ब्रांड तनिष्क का नाम जरूर सुना होगा। अब तनिष्क के स्टोर्स छोटे शहरों में भी तेजी से खुल रहे हैं। आज मुनाफे में चल रहा तनिष्क एक समय बंद होने की कगार पर पहुंच गया था। टाटा टाइटन की यह कंपनी जो कभी बंद होने जा रही थी, आज टाइटन के लिए संजीवनी बन चुकी है। आज हम आपको टाटा के तनिष्क की सफलता के बारे में बताने जा रहे हैं। आज से करीब 24-25 साल पहले इसके शानदार स्टोर खोले गए थे। बेहतरीन डिजाइन वाली जूलरी शोकेस की गईं थीं। लेकिन बात नहीं बनी। इतना ही नहीं, ब्रैंड के साथ टाटा घराने का नाम भी जुड़ा था। इसके बाद भी कुछ बात नहीं बन रही थी। लेकिन एक आइडिया ने पूरी बाजी पलट दी। आइए आपको बताते हैं तनिष्क की सफलता के बारे में।

ऐसे हुई शुरुआत

भारत में सबसे पहले ब्रैंडेड जूलरी पेश करने वाला ब्रांड तनिष्क (Tanishq) है। आज टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) के इस ब्रैंड के देशभर में करीब 500 स्टोर हैं। इस टाइटन कंपनी की पहचान आज भले ही तनिष्क और इंडियन और वेस्टर्न लुक वाले गहनों से है, लेकिन कभी यह केवल घड़ियां बनाया करती थी। साल 1984 में टाइटन की शुरुआत हुई थी। इसके बाद टाइटन इंडस्ट्रीज ने तमिलनाडु के होसुर में एक कारखाना लगाया। वह गोल्ड और ब्रैंडेड जूलरी के बिजनेस में उतर गई। इस तरह भारत के पहले रिटेल जूलरी ब्रॉन्ड की शुरुआत हुई। इसका नाम तनिष्क रखा गया।

चेन्नई में खुला पहला शोरूम

तनिष्क का पहला शोरूम साल 1996 में चेन्नई में खोला गया। 18 कैरेट गोल्ड और डायमंड की जूलरी लॉन्च की गई। शानदार वेस्टर्न और इंडियन डिजाइन, लकदक शोरूम, करीने से शोकेस की गई जूलरी। लेकिन तनिष्क के लिए एक मुसीबत खड़ी हो गई। दरअसल भारत में लोग 22 कैरेट गोल्ड के गहनों के आदी थे। लोग ऐसे 18 कैरेट गोल्ड के गहने पसंद नहीं करते। गोल्ड वैसे भी भारतीयों का परंपरागत निवेश रहा है। ऐसे में वे 18 कैरेट पर दांव नहीं लगाते।

इस तरह पलटी बाजी

टाइटन ने भारतीयों की पसंद को देखते हुए साल 1999 में 22 कैरेट गोल्ड के गहने भी पेश कर दिए गए। इससे ग्राहकों का आना कुछ तो बढ़ा, लेकिन कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा था। उधर, गहनों की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग तक में ढेरों पैसा जा रहा था। टाटा ग्रुप के बोर्ड की ओर से जूलरी बिजनस बंद करने का दबाव आ रहा था। लेकिन टाइटन के लोग अपने तनिष्क को इस तरह छोड़ने को तैयार नहीं थे। इस दौरान तनिष्क ने एक प्रयोग किया जो काफी सफल रहा। दरअसल भारतीय जूलरी मार्केट में पहली बार एक स्पेक्ट्रोस्कोपिक डिवाइस कैरेटमीटर पेश किया गया। इसमें एक्सरे के सहारे गोल्ड की शुद्धता की झटपट जांच हो जाती है। कैरेटमीटर का आइडिया ऐसा जमा कि इसने तनिष्क को हमेशा के लिए बदल दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.