रिलीज हुआ 'ओह माय गॉड 2' का टीजर, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी ने फूंक दी है जान
Updated on
11-07-2023 02:30 PM
अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का टीजर आखिरकार आ ही गया, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। पिछले दिनों अक्षय कुमार की इस फिल्म से कुछ झलकियां भी सामने आई थीं, जिसपर लोगों ने उन्हें जमकर नसीहतें भी दे डाली थीं। लोगों ने धमकियां दी थी कि हमने पिछली फिल्म (OMG) में तो झेल लिया लेकिन इस बार धर्म का मजाक बनाया तो सही नहीं होगा। खैर, अब फिल्म का टीजर सामने आ गया है।
OMG 2 teaser out: 'OMG 2' को टीजर पोस्टर के बाद आखिरकार अक्षय ने अपनी इस फिल्म का टीजर फाइनली रिलीज कर दिया है। इस टीजर की शुरुआत इस डायलॉग से होती है, 'ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक शांति करण मुदगल। और तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है।'
अक्षय कुमार ने बताया था कब आ रहा टीजर
ये टीजर फिल्म की रिलीज से ठीक एक महीने पहले जारी किया गया है। इस फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है- रख विश्वास, OMG2 की टीजर आउट हो गया है। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।
लोगों ने दे दी थी चेतावनी- धर्म से मजाक न हो ध्यान रहे
बता दें कि सोमवार को अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म OMG2 का एक क्लिप शेयर किया था। इस वीडियो में अक्षय शिव के अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने इसी के साथ बताया था कि फिल्म का टीजर 11 जुलाई यानी मंगलवार को रिलीज हो रहा है। अक्षय के इसी वीडियो पर लोगों ने उन्हें चेतावनी दे डाली थी। लोगों ने साफ-साफ शब्दों में कहा था कि फिल्म में सनातन धर्म के साथ मजाक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…