Select Date:

'टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर आउट, सलमान खान संग कटरीना की क्या खूब दिखी केमिस्ट्री

Updated on 20-10-2023 03:50 PM
YRF ने सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के फर्स्ट सॉन्ग 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और टीजर में सलमान खान और कटरीना कैफ की खूबसूरत केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है।

आदित्य चोपड़ा की 'टाइगर 3' में अपने किरदारों में दिखने वाले हैं टाइगर और कटरीना। जी हां वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के सुपर-एजेंट 'टाइगर' और 'जोया' के किरदारों को फिर से बड़े पर्दे पर जिंदा करने के लिए वापस आ चुके हैं सलमान और कैट। फिल्म के इस गाने का टाइटल 'लेके प्रभु का नाम' है जिस अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं और कोरियॉग्राफर हैं वैभवी मर्चेंट।

'लेके प्रभु का नाम' के टीजर ने फैन्स के बीच धूम मचा दी

'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' के टीजर ने फैन्स के बीच धूम मचा दी है। लोग अभी से तारीफ कर रहे हैं कि सलमान खान , कटरीना और ऊपर से अरिजीत सिंह, सोचो क्या गाना होगा। लोगों ने इसे माइंडब्लोइंग कहा है। इससे पहले इस गाने का फर्स्ट लुक शेयर किया गया जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। इन झलकियों में सलमान और कटरीना टर्की के कप्पाडोसिया में एक शानदार लोकेशन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। फैन्स में खुशी इस बात की भी है कि इस गाने से सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच करीब 10 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है और अब वे साथ मिलकर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

मनीष शर्मा निर्देशित 'टाइगर 3' दिवाली पर हो रही रिलीज

'टाइगर 3' का ये गाना 23 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रहा है। मनीष शर्मा निर्देशित 'टाइगर 3' इस साल दिवाली पर 12 नवंबर, रविवार को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.