Select Date:

मालदीव में सैनिकों की जगह टेक्निकल स्टाफ लेगा : विदेश मंत्रालय ने कहा तीसरे दौर की बातचीत जल्द

Updated on 09-02-2024 12:43 PM

मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।

जैसवाल ने मालदीव को भारत से मिलने वाली मदद में कटौती की बात को भी गलत बताया। कहा- इसमें कमी नहीं की गई है। दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत जल्द होगी।

मालदीव के लिए बजट बढ़ाया

मालदीव और भारत के बीच जारी डिप्लोमैटिक टेंशन और वहां मौजूद करीब 80 सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर जैसवाल ने कहा- फिलहाल, वहां जो पर्सनल (सैनिक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया) मौजूद हैं, उनकी जगह भारत का टेक्निकल स्टाफ तैनात किया जाएगा।

उन्होंने इस मुद्दे पर तफ्सील से कुछ नहीं कहा। मालदीव को भारत की तरफ से दी जाने वाली मदद के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- इस बार के बजट में मालदीव के लिए 770.9 करोड़ रुपए रखे गए हैं। हमने मालदीव के लिए बजट बढ़ाया है। इस बजट अलॉटमेंट को आने वाले वक्त में होने वाली चीजों के लिहाज से रिवाइज भी किया जा सकता है। इसके लिए इंतजार करना होगा। भारत आज भी मालदीव के विकास का अहम साझेदार है।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने अपने देश में मौजूद भारतीय सैनिकों के लौटने के लिए 15 मार्च तारीख तय की थी। 2 फरवरी को दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में तमाम मुद्दों पर दूसरे दौर की बातचीत हुई। इसमें तय किया गया कि भारतीय सैनिक अब 15 मार्च 2024 की बजाए 10 मई 2024 तक लौट सकेंगे।

इस मामले में नई बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बताई कि सैनिकों की जगह ‘टेक्निकल स्टाफ’ लेगा। उन्होंने इस मुद्दे पर कहीं भी मिलिट्री या सैनिक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

भारतीय छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जैसवाल से अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा- वहां 5 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। इनमें 2 भारतीय जबकि 3 भारतीय मूल के छात्र थे। एक स्टूडेंट विवेक सैनी की हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी मामलों की जांच चल रही है। हम इस मामले पर करीबी नजर रख रहे हैं।

कनाडा के आरोप गलत

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कनाडा के इलेक्शन प्रोसेस में विदेशी ताकतें दखलंदाजी की कोशिश कर रहीं हैं और वहां की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए कमीशन बनाया है।

इस बारे में पूछे गए सवाल पर जैसवाल ने कहा- हमने भी इस तरह की रिपोर्ट्स देखी हैं। ये आरोप बेबुनियाद हैं कि भारत कनाडा के इलेक्शन में दखलंदाजी कर रहा है। भारत सरकार की यह पॉलिसी नहीं है कि वो दूसरे देशों के डेमोक्रेटिक प्रोसेस में दखल दे। सच इसका उलट है। कनाडा हमारे अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करने की कोशिश करता रहा है।

इस मामले पर एक और सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- कनाडा के सामने हमने यह मुद्दा कई बार उठाया है कि उनकी जमीन से भारत के मामलों में दखल की कोशिश होती रही है। हम आज भी यही कहना चाहते हैं कि कनाडा सरकार हमारी चिंताओं को हल करने के लिए जरूरी कदम उठाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.