रेलवे ट्रैक पर मिली तहसीलदार की बेटी की बॉडी, सुसाइड या फिर हुई हत्या, पुलिस कर रही जांच
Updated on
30-11-2023 01:16 PM
छिंदवाड़ाः शहर की सौसर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की तहसीलदार भावना मलखान की 19 साल की बेटी का शव रेलवे ट्रेक पर बरामद हुआ है। आशंका लगाई जा रही है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया है। देर रात रेलवे ट्रैक से उसकी लाश को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवती की पहचान पलक मलगाम के रूप में हुई है।
सौसर के टीआई जितेंद्र यादव ने नवभारतटाइम्स. कॉम को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह मृतक की तहसीलदार मां सुबह 11:00 बजे ड्यूटी पर चली गई थी। घर में उनकी बेटी अकेली थी। जब शाम को तकरीबन 6:45 बजे वह घर लौटी तो उनकी बेटी पलक मलखान(19) घर में नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा तो मोबाइल रखा हुआ था।
घर में नहीं मिली बेटी तो उड़े मां के होश
पलक के अचानक गायब होने के कारण मां को शंका हुई। इसके बाद उन्होंने उसकी कुछ सहेलियों को भी कॉल किया लेकिन पलक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बाद में टी जितेंद्र यादव को उसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पलक की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद गुर्जर खेड़ी रेलवे ट्रैक पर पलक की दो हिस्सों में बटी हुई बॉडी मिली। टीआई ने बताया कि सर धड़ से अलग था ऐसे में प्रथम दृष्टि यह मामला सुसाइड का लग रहा है। घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि पलक ने पटरी पर लेट कर सुसाइड को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इसे हत्या या सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मोबाइल फोन है लॉक, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
टी आई जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है घर से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है वही पलक का मोबाइल फोन लॉक है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है आखिरकार उसने सुसाइड क्यों कि इसको लेकर हर बिंदु पर जांच हो रही है।
पिता की पहले ही हो चुकी है डेथ, भाई रहता है बाहर
पुलिस की माने तो तहसीलदार भावना मलखाम अपनी बेटी पलक के साथ सौसर में अकेली रहती थी। उनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। वहीं, उनका एक बड़ा बेटा है जो बाहर रहता है। इस घटना के बाद वह बुरी तरह से टूट चुकी है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…