'तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से की घरेलू हिंसा, रहने के लिए दें राबड़ी जैसा घर' कोर्ट से लालू परिवार को बड़ा झटका
Updated on
13-10-2023 01:42 PM
पटना: बिहार के मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या की याचिका पर पटना की फैमिली कोर्ट (पारिवारिक अदालत) ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में माना कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ घरेलू हिंसा की थी। कोर्ट ने ऐश्वर्या के लिए सुरक्षा आदेश जारी किया है। साथ ही राबड़ी देवी के घर जैसा घर ऐश्वर्या को देने का भी आदेश दिया है।
दरअसल तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मामला पटना के फैमिली कोर्ट के नाम से मशहूर निचली अदालत में पहुंचा, जहां ऐश्वर्या ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। निचली अदालत ने तलाक के मामले में ऐश्वर्या को गुजारा भत्ता देने का आदेश दे दिया, लेकिन घरेलू हिंसा से सुरक्षा के मामले में कोई राहत नहीं दी। इसके बाद ऐश्वर्या ने मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कराई। इस पर हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज करते हुए घरेलू हिंसा पर फैमिली कोर्ट को फिर से सुनवाई करने का आदेश दिया था।
कोर्ट ने माना तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से की घरेलू हिंसा
हाई कोर्ट के आदेश के बाद पटना की एक फैमिली कोर्ट में घरेलू हिंसा के मामले में फिर से सुनवाई हुई। इस बार कोर्ट ने माना कि तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ घरेलू हिंसा की। कोर्ट ने 27 सितंबर को अपने आदेश में ऐश्वर्या की सुरक्षा का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने तेज प्रताप को आदेश दिया कि वो अपनी पत्नी के सभी खर्चे बिजली बिल, किराया आदि भी वहन करेंगे। साथ ही एक महीने के अंदर पत्नी को रहने के लिए मां की तरह एक घर भी दें।
कोर्ट ने माना राबड़ी देवी और ऐश्वर्या के रिश्तों में कड़वाहट
कोर्ट ने माना कि तेज प्रताप ने ऐश्वर्या को अपने घर तक आने से रोकने के लिए पत्नी के साथ घरेलू हिंसा की है। कोर्ट ने अपने 17 पन्नों के आदेश में ऐश्वर्या और उनकी सास राबड़ी देवी के बीच मौजूद कड़वाहट भरे रिश्ते पर भी प्रकाश डाला है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…