Select Date:

तेलंगाना सीएम ने कहा- KCR चाहें फांसी लगाकर मर जाएं:बोले- मैं किसानों का 2 लाख रुपए का कर्जा माफ जरूर करूंगा

Updated on 24-04-2024 01:13 PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 23 अप्रैल को कहा, ''भले ही केसीआर अपने फार्म हाउस में फांसी लगाकर मर जाएं, मैं 15 अगस्त तक किसानों का कर्ज माफ कर दूंगा।''

राव बुधवार (24 अप्रैल) से विशेष बस से राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू करेंगे। दरअसल, ​​​​​​रेवंत रेड्डी कोडंगल विधानसभा क्षेत्र में बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने 15 अगस्त तक किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की बात कही।

केसीआर को फांसी देने की बात पहले भी दोहराई
रेड्डी ने दो दिन पहले भोगिंर में भी यही बात दोहराई थी, जिस पर केसीआर के भतीजे टी हरीश राव ने पूछा था कि यदि रेवंत अपना वादा पूरा नहीं कर पाते हैं तो क्या वे इस्तीफा देंगे। वहीं, रेवंत का कहना है कि अगर वे अपना वादा निभाते हैं तो क्या केसीआर अपनी पार्टी भंग कर देंगे।

रेवंत ने कोडंगल में कहा कि आपके (टी हरीश राव) चाचा (केसीआर) आपसे बेहतर जानते हैं कि रेवंत जो कहते हैं वह करते हैं और अपनी बात रखते हैं।"

यह पहली बार नहीं है जब रेवंत ने केसीआर को फांसी देने की बात की हो। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि जिस तरह से केसीआर और उनके बेटे ने कथित तौर पर हैदराबाद में रियल एस्टेट को लूटा है, उसके लिए उन्हें फांसी देना गलत नहीं होगा।

6 अप्रैल को जब राहुल गांधी की हैदराबाद में जनसभा थी तब केसीआर पर हमला करते हुए रेड्डी ने कहा था कि वे केसीआर को जेल भेज देंगे। चेरलापल्ली में राव के लिए 2बीएचके भी बनाएंगे ताकि वह अपने परिवार के साथ आराम कर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.