ओपनिंग डे पर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की उम्मीद से बेहतर कमाई, वीकेंड पर दांव
Updated on
10-02-2024 01:29 PM
वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत से बेहतर ओपनिंग ली है। शुक्रवार, 9 फरवरी को पहले दिन जहां शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म के सुबह के शोज में दर्शकों की संख्या कम थी, वहीं दोपहर बाद के शोज में ऑडियंस ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी देखी गई है। महज 2.15 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने शाहिद की पिछली रिलीज 'जर्सी' के मुकाबले करीब 60% अधिक की ओपनिंग ली है।
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने 6.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। सुबह के शोज में जहां सिनेमाघरों में 100 में से औसतन 8.80 सीटों पर दर्शक नजर आए थे, वहीं यह संख्या रात के शोज में बढ़कर 25.46% तक पहुंच गई। यह फिल्म के लिए अच्छा ट्रेंड माना जा सकता है, क्योंकि इसका फायदा शनिवार और रविवार को वीकेंड में मिल सकता है।
पहले दिन वर्ल्डवाइड 13 करोड़ रुपये की कमाई
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। देश में जहां फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, वहीं विदेशों में 5 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। शाहिद कपूर की पिछली रिलीज 'जर्सी' ने ओपनिंग डे पर देश में 3.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड 5.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया था। इस लिहाज से भी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बेहतर स्थिति में है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…