साल की पहली HIT फिल्म बनेगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रविवार को 100 Cr नक्की
Updated on
17-02-2024 01:13 PM
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की पहली हिट फिल्म बनने की राह पर है। हालांकि, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' ने जरूर देश में 200 करोड़ और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, लेकिन अपने भारी-भरकम 250 करोड़ के बजट के कारण यह अभी भी 'एवरेज फिल्म' की कैटेगरी में है। जबकि शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के लिए यही फायदे का सौदा है। फिल्म महज 75 करोड़ रुपये में बनी है और रिलीज के 8 दिनों में ही अपने बजट के 63% के बराबर कमाई कर ली है।
पहले हफ्ते के बाद अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर आई है, लेकिन आगे वीकेंड है और जिस तरह समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स दिया है, कमाई फिर से बढ़ने वाली है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन 2.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जबकि एक दिन पहले गुरुवार को इसने 3 करोड़ रुपये कमाए थे। कमाई में आई महज -5.00% की गिरावट इसलिए भी है कि गुरुवार को एक पर एक टिकट फ्री का ऑफर था, जो शुक्रवार को खत्म हो गया। बहरहाल, फिल्म ने 8 दिनों में देश में कुल 47.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
8 दिनों में वर्ल्डवाइड 85 करोड़ रुपये की कमाई
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' विदेशी बाजार में भी अच्छा बिजनस कर रही है। विदेशों में इस फिल्म ने 8 दिनों में 29 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। देश में ग्रॉस कमाई 56.65 करोड़ रुपये है। इस तरह फिल्म ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 85.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
दूसरे वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार होगी TBMAUJ
यह फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में रविवार तक वर्ल्डवाइड आसानी ने 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। ऋतिक रोशन की 'फाइटर' के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह 2024 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…