चीन में भयानक हादसा, स्कूल में नेटबॉल खेल रहीं लड़कियों पर गिरी जिम की छत, 11 लोगों की मौत
Updated on
24-07-2023 05:03 PM
बीजिंग/हारबिन। चीन के हेलुंगजांग प्रांत के क्विक्विहार शहर में एक स्कूल की जिम की छत ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोंगशा जिले के नंबर 34 मिडल स्कूल में करीब 1,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बने जिम की रविवार को जब छत गिरी, उस समय उसमें 19 लोग थे। नगर निगम तलाश एवं बचाव मुख्यालय ने बताया कि चार लोग इस हादसे में बच गए, लेकिन 15 लोग फंस गए।
सरकारी समाचार समिति ‘शिन्हुआ’ ने सोमवार को बताया कि अब तक 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से तीन लोग मृत पाए गए और छह अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बचाव अभियान अभी जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पास ही एक अन्य शिक्षण भवन बना रहे निर्माण कर्मियों ने जिम की छत पर अवैध तरीके से पर्लाइट (निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री) रखा था और बारिश में पानी सोखने के कारण इसका वजन बढ़ गया था।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि निर्माण कंपनी के प्रभारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस बीच पूर्वी चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता हैं। इस दौरान 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश के सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। चाइना नेशनल रेडियो ने बताया कि हांग्जो में फूयांग जिले के एक गांव में शनिवार दोपहर को बाढ़ आ गई और कई मकान इसकी चपेट में आ गए।
चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) की खबर में बताया गया है कि बारिश के कारण एक पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया और भूस्खलन हुआ जिससे इलाके के कई स्थान प्रभावित हुए और 1,600 से अधिक मकानों की बिजली गुल हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इलाके में 1,500 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हर साल, मौसमी बाढ़ चीन के बड़े हिस्से को प्रभावित करती है विशेष कर अर्ध ऊष्णकटिबंधीय दक्षिण इलाके को। हालांकि, उत्तरी क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सबसे खतरनाक बाढ़ आने की खबर है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…