UAE की गगनचुंबी इमारत में लगी भयानक आग, लपटों में घिरी बिल्डिंग को देख सहमे लोग, देखें वीडियो
Updated on
27-06-2023 08:01 PM
अबू धाबी : संयुक्त अरब अमीरात के अजमान की एक आवासीय इमारत में सोमवार रात को भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि अधिकारियों को उस पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को भेजना पड़ा। अजमान पुलिस के मुताबिक, घटना 'अजमान वन कॉम्प्लेक्स' के टावर-2 की है। खबरों की मानें फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से चलाए गए बड़े स्तर के अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें एक बहुमंजिला इमारत आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। इमारत से गिरता हुआ मलबा भी साफ नजर आ रहा है जिसे कुछ लोग खड़े देख रहे हैं। अजमान पुलिस ऑपरेशन्स के डायरेक्टर जनरल अब्दुल्ला सैफ अल मटरूशी ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर एक मोबाइल पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया जिससे नुकसान को रिपोर्ट करने और साइट को सुरक्षित करने में मदद मिली।
बढ़ गई हैं इमारत में आग लगने की घटनाएं
यह घटना आंतरिक मंत्रालय की एक रिपोर्ट के लगभग तीन दिन बाद हुई जिसमें पिछले कुछ वर्षों में इमारत में आग लगने की घटनाओं में बड़ी वृद्धि की चेतावनी दी गई थी। संबंधित मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सिविल डिफेंस टीमों ने 2022 में 3,000 से अधिक घटनाओं पर अपनी प्रतिकिया दी जिसमें 2,169 घटनाएं इमारत में आग लगने की थीं। यह आंकड़ा 2021 में 2,090 से 3 प्रतिशत अधिक और 2020 में 1,968 से 10 प्रतिशत अधिक था।
अप्रैल में हो गई थी 16 की मौत
मंत्रालय ने कहा कि ज्यादातर आग आवासीय क्षेत्रों में लगी जिनमें से 1,385 घटनाएं घरों और अपार्टमेंट्स में हुईं। अप्रैल में दुबई के अल रास में अल खलीज स्ट्रीट के पास एक पांच मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए थे। शारजाह सिविल डिफेंस के प्रमुख सामी अल नकबी के अनुसार, 'आग लगने के ये आंकड़े सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को रेखांकित करते हैं।'
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…