आतंकवाद स्वीकार नहीं, इजरायल-फिलिस्तीन के बीच द्विराष्ट्र ही समाधान...विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा बयान
Updated on
03-11-2023 02:27 PM
रोम: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल-हमास युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयशंकर ने कहा है कि आतंकवाद कभी भी स्वीकार नहीं है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि फिलिस्तीन के मसले के हल के लिए द्विराष्ट्र का विकल्प होना चाहिए। जयशंकर ने ये बातें इटली की राजधानी रोम में आयोजित सीनेट की विदेश मामलों और रक्षा आयोगी की ज्वॉइटन सेक्रेटरी सत्र के दौरान कहीं। सात अक्टूबर को जब हमास ने इजरायल पर अचानक हमला बोल दिया तो भारत उन पहले देशों में शामिल था जिसने इसे आतंकी हमला बताते हुए इसकी निंदा की थी।
पश्चिमी एशिया के हालातों पर राय जयशंकर ने सत्र के दौरान पश्चिमी एशिया के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जयशंकर ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा, 'सात अक्टूबर को जो कुछ हुआ वह आतंकवाद का एक बड़ा स्वरूप था, उसके बाद से इसी तरह के कृत्य हो रहे हैं। इसने पूरे क्षेत्र को एक अलग ही दिशा दे दी है। लेकिन निश्चित रूप से, हर किसी की उम्मीद यही है कि आखिरकार संघर्ष क्षेत्र के लिए सामान्य नहीं हो सकता है और यह कुछ स्थिरता, कुछ सहयोग पर वापस आएगा।' विदेश मंत्री ने इस तरफ भी ध्यान दिलाया कि अलग-अलग मुद्दों पर संतुलन जरूरी है।
साथ ही इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष समाधान के लिए उन्होंने द्विराष्ट्र समाधान की बात दोहराई है। जयशंकर ने कहा, ' हमें इसके अंदर अलग-अलग मुद्दों के बीच संतुलन बनाना होगा क्योंकि कोई सवाल ही नहीं है। अगर आतंकवाद एक मुद्दा है और हम सभी को आतंकवाद अस्वीकार्य लगता है, तो हमें खड़ा होना होगा। लेकिन एक मसला फिलिस्तीन का भी है। फिलिस्तीनी लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।'
बातचीत से सुलझेगा संकट मध्य पूर्व संकट के समाधान के तौर पर द्विराष्ट्र समाधान का दृढ़ता से समर्थन करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा संकट को हल करने के लिए बातचीत जरूरी है। जयशंकर के शब्दों में, 'हमारा मानना है कि इसका द्विराष्ट्र समाधान होना चाहिए। अगर आपको कोई समाधान ढूंढना है, तो आपको बातचीत और बातचीत के जरिए से ही तलाशना होगा। आप संघर्ष और आतंकवाद के माध्यम से कोई समाधान नहीं ढूंढ सकते हैं। इसलिए हम इसका समर्थन करेंगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमारा मानना है कि मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी जटिल स्थिति में, सही संतुलन न बनाना बुद्धिमानी नहीं है।'
ताकि शांति से रहे फिलिस्तीन खास बात है कि भारत ने हमेशा ही फिलिस्तीन के एक संप्रभु और स्वतंत्र देश के तौर पर एक ऐसे देश की वकालत की है जो इजरायल के साथ शांति से रहे। सात अक्टूबर को हमले के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से हमले के बाद कहा गया था कि भारत ने हमेशा इजरायल के साथ शांति से सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर रहने वाले फिलिस्तीन के एक संप्रभु, आजाद और व्यवहार्य देश की स्थापना के लिए सीधी बातचीत फिर से शुरू करने की वकालत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमास के आतंकी हमले की निंदा करने और इजरायल के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…