Select Date:

ईरान के चाबहार में आतंकी हमला, 27 की मौत : ईरानी बॉर्डर गार्ड्स के हेडक्वार्टर पर कब्जा करना चाहते थे आतंकी

Updated on 05-04-2024 01:07 PM

ईरान के चाबहार और रस्क शहर में आतंकी हमला हुआ है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 11 सुरक्षाकर्मियों और 16 आम नागरिकों की मौत हुई है। वहीं करीब 10 सिक्योरिटी अधिकारी घायल हुए हैं। ईरान के स्टेट मीडिया ने बताया कि हमला बुधवार रात को हुआ था। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है।

हमले को जैश-अल-अदल के आतंकियों ने अंजाम दिया। मरने वालों में 2 पुलिस अधिकारी, 2 बॉर्डर गार्ड्स और 7 सैनिक शामिल हैं। ईरान के डिप्टी आंतरिक मंत्री माजिद मीराहमादी ने बताया कि आतंकी चाबहार में मौजूद बॉर्डर गार्ड्स के हेडक्वार्टर पर कब्जा करना चाहते थे।

हालांकि वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। ईरान के मीडिया IRNA ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने अब तक 15 आतंकियों को मार गिराया है।

पाकिस्तान ने आतंकी हमले की निंदा की

ईरान में हुए हमले की पाकिस्तान ने निंदा की है। पाकिस्तानी राजदूत मुदस्सिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "ईरान पर हुए 2 आतंकी हमलों में कई सुरक्षा अधिकारी मारे गए। हम आतंक के खिलाफ लड़ाई में ईरान के साथ हैं।"

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ लगी ईरान की सीमाओं पर लंबे समय से आतंकी हमले होते रहे हैं। इस दौरान कई बार ईरान के सैनिकों की सुन्नी आतंकवादियों और ड्रग्स तस्करों से झड़प भी हुई है। पिछले साल दिसंबर में आतंकियों ने ईरान के रस्क शहर में ही एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। इसमें 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

ईरान ने पाकिस्तान में जैश-अल-अदल के ठिकानों पर की थी एयरस्ट्राइक
ईरान ने 16 जनवरी को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जैश-अल-अदल आतंकी संगठन के 2 ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस हमले में 2 बच्चों की मौत हो गई। इस हमले के अगले ही दिन पाकिस्तान ने ईरान में बलूच लिबरेशन आर्मी के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। पाक ने दावा किया था कि सिस्तान-बलूचिस्तान में एयरस्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए।

ईरान एक शिया बहुल देश है। ऐसे में पाकिस्तान के सुन्नी संगठन ईरान का विरोध करते रहे हैं। इन्हीं में से एक है बलूचिस्तान का जैश अल अदल संगठन। इसके आतंकी कई बार ईरान की सीमा में घुसकर वहां की सेना पर हमले कर चुके हैं। जैश अल अदल के ज्यादातर आतंकी दूसरे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से आए हैं।

2021 में भी की थी ईरान ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक
2021 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरानी सेना के कमांडोज ने 2 फरवरी 2021 की रात पाकिस्तान में दाखिल होकर एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। दरअसल, जैश-अल अदल ने ईरान के दो सैनिकों को अगवा कर लिया था। इनको छुड़ाने के लिए कमांडोज ने ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

जैश अल अदल ने फरवरी 2019 में भी ईरानी सैनिकों की बस पर हमला किया था। इस हमले में कई ईरानी सैनिक मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। अक्टूबर 2018 में इस आतंकवादी संगठन ने 14 ईरानी सैनिकों का अपहरण भी कर लिया था। ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के मीरजावेह बॉर्डर पर इस घटना को अंजाम दिया गया था। इनमें से 5 सैनिकों को एक महीने बाद छोड़ दिया गया था।

कहा जाता है कि बाद में ईरानी कमांडोज ने एक सीक्रेट ऑपरेशन में इन सैनिकों को न सिर्फ छुड़ा लिया था, बल्कि जैश-अल-अदल के कई आतंकियों को मार भी गिराया था। इसकी पुष्टि पाकिस्तान में मौजूद ईरान के राजदूत ने भी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.