पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 9 सैनिक मारे गए, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी
Updated on
01-09-2023 01:55 PM
पेशावर: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक आत्मघाती हमलावर ने एक सुरक्षा काफिले को निशाना बनाया, जिसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन’ (ISPR) ने बताया बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में काफिले को अपना निशाना बनाया।
बयान के मुताबिक, हमलावर ने अपनी बाइक काफिले में शामिल बलों के वाहनों से टकरा दी, जिसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और 20 सैनिक घायल हो गए। प्रतिबंधित टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद कानून प्रवर्तक तुरंत धमाके वाली जगह पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। बयान के मुताबिक, हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
आतंकियों को मुनीर ने दी धमकी
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हमले की निंदा की। उन्होंने इस तरह के कृत्यों को पूरी तरह से निंदनीय बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं मारे गए व घायलों के परिवारों के साथ हैं। अगस्त में जनरल असीम मुनीर ने कहा था कि आतंकवाद में हालिया वृद्धि बातचीत को फिर शुरू करने का एक निरर्थक प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकी खत्म होने से पहले पाकिस्तान के सामने आत्मसमर्पण कर दें।
पहले भी होते रहे हैं हमले
पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को आतंकियों ने केपी में एक मोबाइल वैन पर हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए थे और तीन घायल हो गए थे। पाकिस्तान में स्थिति यह है कि बलोचिस्तान में आतंकियों ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया। चीन के इंजीनियर जब एक गाड़ी में बैठ कर जा रहे थे, तब उन पर आतंकियों ने हमला बोला। हालांकि गाड़ी बुलेट प्रूफ थी, इस कारण उन्हें कुछ नहीं हुआ।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…